Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड पंचायत चुनाव : नक्सलियों के गढ़ में सायरन की सांय सांय के साथ बेखौफ घुसे एसपी, बच्चों के बीच बांटी टॉफी

0 484

NEWS DESK, NATION EXPRESS, लोहरदगा

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। जिला और पुलिस प्रशासन की टीम इसमें जोर-शोर से जुटी है। गांव की सरकार बनाने में उग्रवादी कोई खलल न डाल सके, इसको लेकर जिले के पुलिस कप्‍तान तैयार हैं। सोमवार को लोहरदगा एसपी आर रामकुमार ने किस्‍को थाना क्षेत्र के अति उग्रवाद प्रभावित क्लस्टर एवं बूथों का निरीक्षण किया। मतदान को लेकर मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एसपी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर कई मुद्दों पर उनसे बातचीत की। आसपास के ग्रामीण इलाकों के बारे में भी जानकारी ली। उन्‍होंने ग्रामीणों से निर्भिक होकर पंचायत चुनाव में हिस्‍सा लेने की अपील की। इस दौरान बच्चों के बीच टॉफी का वितरण भी किया।

- Advertisement -

सुरक्षा की रणनीति पर कनीय अधिकारियों के साथ चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए। एसपी पेशरार थाना अंतर्गत दुग्गू, ओनेगड़ा, कानी टोली के पोलिंग बूथों पर गए। प्रखंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। नामांकन की तैयारियों की जानकारी ली। थाना प्रभारी पेशरार को आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

ग्रामीणों से की बात

इस मौके पर एसपी ने ग्रामीणों के साथ बातचीत भी की और उनकी समस्याओं को सुना. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि झारखंड पुलिस हर वक्त आपके साथ है. आप भी पुलिस का सहयोग करें. साथ ही किसी के संदिग्ध स्थिति पर देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा. वहीं, उन्होंने नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए सरेंडर करने को कहा.

जिले में तीन चरणों में वोटिंग

बता दें कि लोहरदगा जिला में तीन चरणों में वोटिंग है. इसके तहत पहले चरण के लिए जिला के पेशरार और किस्को प्रखंड में चुनाव है. वहीं, तीसरे चरण में कुड़ू और सेन्हा में वोटिंग है. इसके अलावा चतुर्थ चरण में जिले के कैरो लोहरदगा और भंडरा प्रखंड में चुनाव है. इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गयी है.

चार चरणों की वोटिंग और काउंटिंग की स्थिति

मालूम हो कि पहले चरण की वोटिंग आगामी 14 मई को है और काउटिंग 17 मई को. इसके अलावा द्वितीय चरण की वोटिंग 19 मई को और काउंटिंग 22 मई को, तृतीय चरण की वोटिंग 24 मई को और काउंटिंग 31 मई को है. वहीं, चतुर्थ चरण की वोटिंग 27 मई को और काउंटिंग 31 मई, 2022 को है.

Report By :- MUSKAN SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, लोहरदगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309