CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड के रांची से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां 12 साल की बच्ची का किडनैप कर दरिंदों ने दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के रातू थाना क्षेत्र स्थित डंडई-हेहल मार्ग का है। बताया जा रहा है कि 12 साल की बच्ची अपनी भाभी के साथ शादी में गई थी। खाना खाने के बाद उसकी भाभी घर चली गई, लेकिन बच्ची वहीं दोस्तों के साथ रुक गई। रात 11 बजे वह अकेली घर जा रही थी। इसी दौरान 2 युवकों ने उसे जबरन बाइक में बैठा लिया। फिर दोनों युवक बच्ची को सुनसान जगह ले गये। युवकों ने पहले तो बच्ची के साथ मारपीट की। फिर बारी-बारी से 6 घंटे तक दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने बच्ची का वीडियो बनाया और किसी को न बताने की धमकी भी दी। किसी तरह बच्ची वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर उसने परिजनों को आपबीती बताई जिसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
- Advertisement -

दर्ज शिकायत में बताया गया है कि बच्ची अपनी भाभी के साथ शादी समारोह में आयी थी। खाना खाने के बाद उसकी भाभी घर चली गई। लेकिन बच्ची वहीं दोस्तों के साथ डांस करने लगी। रात 11 बजे वह अकेली घर जा रही थी इसी दौरान रातू थाना क्षेत्र के ही जामुनटोली निवासी सागर उरांव व दीपक उरांव ने उसे जबरन बाइक में बैठा लिया। फिर दोनों युवक बच्ची को गांव के किनारे वीरान पड़े एस्बेस्टस मकान में ले गये। उसके बाद मारपीट की। सागर ने लड़की के साथ रेप किया। वहीं, दीपक ने वीडियो बनाया। साथ ही किसी को बताने पर वायरल करने की धमकी दी।
Report By :- PRIYA PANDEY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI