CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
खून का बदला खून
अपराधी छोटू रंगसाज हत्याकांड: भाईयों की छोटू ने की थी हत्या,इसलिए सरेआम मारा गोली,एक आरोपी गिरफ्तार
झारखंड की राजधानी रांची को अपराधियों से निजात दिलाने के लिए रांची पुलिस ने कमर कस ली है, अपने होनहार और तेज तर्रार पुलिस ऑफिसरों की बदौलत रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने अपराधियों पर लगाम लगाने और उनके धड़ पकड़ के लिए मुहिम छेड़ दी है जिसकी बानगी आज रांची के कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा और लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने कर दिखाई
- Advertisement -
राजधानी राँची में डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित खटिया मार्केट चर्च रोड में 23 मार्च को दिनदहाड़े गढ़वा व पलामू के कुख्यात अपराधी बाजुद्दीन उर्फ छोटू रंगसाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।राँची पुलिस ने हत्याकांड के एक अपराधी गढ़वा के पिपरा का रहने वाले फिरदौस खान उर्फ गुड्डू खान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार फिरदौस खान भी गढ़वा का कुख्यात अपराधी है। उसके विरुद्ध गढ़वा के अलग अलग थानों में 14 मामले दर्ज है। राँची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद फिरदौस खान ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया कि उसने पुरानी दुश्मनी की वजह से छोटू रंगसाज की हत्या की।
![]()
बस स्टैंड विवाद में हो चुकी थी फिरदौस के तीन भाईयों की हत्या
मारे गए छोटू रंगसाज ने गढ़वा में बस स्टैंड के विवाद में फिरदौस के तीन भाईयों की हत्या करवा दी थी। उसके बाद से ही वह छोटू से बदला लेने की फिराक में था। फिरदौस ने ही छोटू रंगसाज की हत्या की योजना अपने साथियों मिंटू रंगसाज सहित अन्य के साथ मिलकर बनाई थी। 23 मार्च को उसने अपने साथियों के साथ छोटू रंगसाज की हत्या करवा दी।
हत्याकांड के बाद एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देष पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी ने ही फिरदौस को गिरफ्तार किया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि गुड्डू खान पिछले एक साल से छोटू को मारने की प्लानिंग कर रहा था।इसी बीच छोटू गढ़वा छोड़कर राँची में रहने लगा था, जिसकी वजह से गुड्डू खान अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहा था।इसी बीच गुड्डू ने प्लांनिग के हिसाब से शूटरों को छोटू को पीछे लगाया।शूटरों ने उसे यह बताया कि छोटू राँची में अकेले घूम रहा है उसे किसी दिन रेकी करके मारा जा सकता है।
23 मार्च को गुड्डू खान के दो शूटर मिंटू और साबिर सुबह से ही छोटू रंगसाज की रेकी कर रहे थे और जब छोटू ईद की खरीदारी कर जैसे ही अपने बाइक की तरफ बढ़ा उसे गोली मार दी गई। पुलिस के अनुसार छोटू हत्याकांड का मुख्य साजिश करता गिरफ्तार हो चुका है दोनों शूटर अभी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI