NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड सरकार ने झारखंड पुलिस के 2005 बैच के तीन आइपीएस अधिकारियों को नियमित तौर पर आइजी में प्रोन्नति दी है। इन अधिकारियों में रांची क्षेत्र के प्रभारी आइजी पंकज कंबोज, सीआइडी के प्रभारी आइजी असीम विक्रांत मिंज व पलामू के रेंज डीआइजी राजकुमार लकड़ा शामिल हैं।
पंकज कंबोज और असीम विक्रांत मिंज के पास पहले आइजी का प्रभार था, अब वे अपने प्रभार वाले स्थान पर ही नियमित आइजी में प्रोन्नत हो गए हैं। पलामू रेंज के डीआइजी राजकुमार लकड़ा को पलामू प्रक्षेत्र के आइजी में प्रोन्नति दी गई है। यह प्रोन्नति एक जनवरी 2023 से या प्रोन्नति पद पर योगदान देने की तिथि से प्रभावी होगी। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।
- Advertisement -
Report By :- SWATI PATEL, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI