Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपने दिल की बात: मैं वैसे ही लड़की से शादी करूंगा जिसमें मेरी मां और दादी… दोनों के गुण हों

0 444

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

Rahul Gandhi spoke on His Marriage: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार अपनी शादी के सवाल पर खुलकर बात की है। उन्होंने यह भी बता दिया है कि शादी किस लड़की से करना चाहते हैं। पूरे देश को राहुल गांधी के इस जवाब का इंतजार लंबे वक्त से था। अब आखिरकार इस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार अपनी शादी के सवाल पर खुलकर बात की है। उन्होंने यह भी बता दिया है कि शादी किस लड़की से करना चाहते हैं। पूरे देश को राहुल गांधी के इस जवाब का इंतजार लंबे वक्त से था। अब आखिरकार इस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि शादी के लिए कौन सी लड़की पसंद है। आइए आपको बताते हैं कि शादी के लिए राहुल गांधी को किस तरह की लड़की चाहिए।

राहुल गांधी ने पहली बार बताया है कि वह शादी के लिए ऐसी लड़की चाहेंगे, जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी की खूबियां मिली-जुली हों। उन्होंने यह भी बताया कि जब ‘मैं लंदन में रहता था तो ‘आरएस 20’ बाइक चलाता था, वो मेरे जीवन का एक प्यार है।’’ राहुल गांधी का कहना था कि वह साइकिल चलाना भी पसंद करते हैं। कभी उन्हें लैम्ब्रेटा (स्कूटर) पसंद थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब भी इलेक्ट्रिक वाहनों और ड्रोन के मामले में पीछे है, क्योंकि इसके लिए जरूरी बुनियाद नहीं है।

 

ऐसी लड़की चाहूंगा, जिसमें मेरी मां और दादी दोनों के गुण हों, शादी को लेकर पहली  बार बोले राहुल गांधी- Hum Samvetदादी इंदिरा गांधी को बताया दूसरी मां

 राहुल गांधी से जब उनकी दादी के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे जीवन का प्यार थीं। वह मेरी दूसरी मां थीं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह इंदिरा गांधी जैसी खूबियों वाली किसी लड़की के साथ शादी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी लड़की पसंद करूंगा जिसमें मेरी दादी और मां की खूबियां मिलीजुली हों।

राहुल गांधी शादी के लिए लड़की में देख रहे हैं ये गुण, खुद इंटरव्यू में बताई  ये बात - चेतना मंचराहुल ने कहा मुझे किसी से नफरत नहीं
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं किसी से नफरत नहीं करता। आप मुझे गाली दो। मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा।’’ उन्होंने इस दौरान गाड़ियों और बाइक के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और बताया कि उनके पास अपनी कोई निजी कार नहीं है, लेकिन उनकी मां के पास एक कार है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंदन में रहता था तो बाइक चलाता था। ’’ उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें कोई ‘पप्पू’ बोलता है उन्हें बुरा नहीं लगता क्योंकि यह सब दुष्प्रचार का हिस्सा है। ऐसे बोलने वाले अपने आप में परेशान और डरे हुए होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुष्प्रचार का हिस्सा है। जो बोल रहा है, उसके अंदर डर है, उसके जीवन में कुछ नहीं है, उसके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। उसे मुझे गाली देने की जरूरत है, तो गाली दे। मैं स्वागत करूंगा।

Report By :- ANUJA AWASTHI, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309