Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

9 वीं और 11वीं कक्षा के 8 लाख बच्चे बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट

0 484

EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड के 8 लाख बच्चों को बिना परीक्षा के ही पास कर दिया गया है। राज्य में कक्षा नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी सीधे अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए गए हैं। सेकेंड्री डायरेक्टर हर्ष मंगला ने गरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 9ीं और11वीं में लगभग आठ लाख बच्चे नामांकित हैं।

9वीं में 4.50 लाख और कक्षा 11वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 3.50 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया था। सेकेंड्री डायरेक्टर हर्ष मंगला ने अपने आदेश में कहा है कि सत्र 2021-22 के शुरू हुए लगभग दो महीना बीत चुका है। राज्य में कोविड के कारण जो हालात हैं इसे देखते हुए अगले दो महीने तक स्कूल खुलने की संभावना नहीं दिख रही है।

- Advertisement -

सेकेंड्री डायरेक्टर की तरफ से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
सेकेंड्री डायरेक्टर की तरफ से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

ऐसी स्थिति में अगर इन्हें अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया गया तो 10वीं और 12वीं के सिलेबस को समय से पूरा करने में परेशानी होगी। यह आदेश केवल इसी साल के लिए प्रभावी होगा। कक्षा 9वीं व 11 वीं के विद्यार्थियों को अगले वर्ष होनेवाली मैट्रिक व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना है।

आठवीं तक के बच्चों को पहले किया जा चुका है प्रमोट
राज्य में इससे पूर्व सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले कक्षा आठ तक के बच्चों को अगली कक्षा में बिना परीक्षा प्रमोट किया जा चुका है। कोविड 19 के संक्रमण के कारण राज्य में 17 मार्च 2020 से विद्यालय बंद है। सत्र शुरू होने के दो महीने बाद भी विद्यार्थी अगली कक्षा में नहीं हो सके हैं प्रमोट

Report By :- SADAF ANJUM, EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309