Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शादी का झांसा देकर मलेशियाई युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पूर्व मंत्री ARREST

0 518

CRIME DESK, NATION EXPRESS, CHENNAI

शादी का झांसा देकर एक मलेशियाई युवती से तीन साल तक दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के मामले में आरोपित में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री एवं ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के नेता एम. मणिकंदन को रविवार सुबह पुलिस की स्पेशल टीम ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करके उन्हें चेन्नै लाया जाएगा। पूर्व मंत्री मणिकंदन ने इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी लेकिन उनकी याचिका खारिज कर हो गई थी। इसके बाद से मणिकंदन फरार हो गए थे। Actress Shanthini: AIADMK Minister made me pregnant and forced abortion -  tollywoodपुलिस इस मामले में मणिकंदन की तलाश में मदुरै और रामनाथपुरम में कई स्थानों पर छापे मारे। सूचना के आधार पर तीन दिन बाद रविवार सुबह चेन्नै पुलिस की एक टीम ने मणिकंदन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। पूर्व मंत्री के खिलाफ मलेशिया की एक युवती की शिकायत पर अड्यार महिला पुलिस ने दो हफ्ते पहले मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उनके खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मलेशियाई युवती का आरोप है कि कि वह 2017 में मणिकंदन से मिली थीं, जब वह मंत्री थे। उसने आरोप लगाया कि उसने उसे प्रताड़ित किया और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

Report By :- BABLY YADAV, CRIME DESK, NATION EXPRESS, CHENNAI

- Advertisement -

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309