CRIME DESK, NATION EXPRESS, रायपुर
एक मौलाना है। मदरसा में बच्चों को पढ़ाता है। नाम है अरशद रहमानी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाले इस 25 साल के मौलाना पर रेप का आरोप है। रेप अपनी ही एक स्टूडेंट के साथ, जिसे यह पढ़ाता था। वो स्टूडेंट जिसकी उम्र मात्र 9 साल है।
पुलिस ने रेप आरोपित मौलाना अरशद रहमानी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन यह दो दिन पुरानी खबर है। ताजा खबर इससे भी भयावह है। जिस मौलाना पर रेप का आरोप है, उसके परिवार वाले पीड़ित बच्ची के परिवार पर दबाव बना रहे हैं कि वो 9 साल की बच्ची की शादी मौलाना से कर दे और केस वापस ले।
- Advertisement -
25 साल का मौलाना (जिसने रेप किया), 9 साल की बच्ची (जिसका रेप हुआ) – दोनों की शादी की सोच 21वीं सदी में! वो भी धमकी के साथ! पीड़िता के पिता ने थाने में जाकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जो अब तक मौलाना के रेप आरोप की तहकीकात कर रही थी, वो अब परिवार वालों की शादी की धमकी को लेकर भी जाँच कर रही है।
रायपुर के खमारडीह थाना पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि मदरसे से जुड़े कुछ लोगों द्वारा केस वापस नहीं लेने पर बेटी को बदनाम करने और समाज से बहिष्कृत करने की धमकी दी जा रही है।
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रायपुर