Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

देवर को 3 बीघा ज्यादा जमीन मिलने से नाराज घर की बड़ी बहू जा बैठी सास की चिता पर : पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया अंतिम संस्कार

0 520

NEWS DESK, NATION EXPRESS, LUCKNOW

कमलापुर थाना इलाके में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद संपत्ति बंटवारे को लेकर बहू सास की चिता पर बैठकर हंगामा करने लगी। महिला की मौत के बाद करीब तीन घंटे तक अंतिम संस्कार के दौरान हंगामा चला। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर बहू को चिता से नीचे उतारा। हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में बेटे ने मां का अंतिम संस्कार किया। पुलिस पूरे मामले का पटापेक्ष करती रही। 

अजब-गजब : जमीन के लिए सास की चिता पर बैठ गई बहू, पुलिस ने समझा कर अंतिम  संस्कार करवाया, देवर को ज्यादा जमीन मिलने से थी नाराज महिला -  WWW.ACNTIMES.COM

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासिनी स्व गजराज सिंह की पत्नी मायावती की रविवार की रात अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार की दोपहर मृतक महिला के छोटे बेटे ज्ञानेंद्र ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारी घर पर चल रहा थी। बताया जाता है कि जब शव को आग देने के लिए चिता पर रखा गया।

उसी दौरान मृतका के बड़े बेटे राघवेंद्र की पत्नी अचानक चिता पर आकर बैठ गई और संपत्ति को लेकर हंगामा काटने लगी। सास के अंतिम संस्कार के दौरान बहू के हंगामे को देखकर ग्रामीण स्तब्ध रह गए। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे कमलापुर थाना प्रभारी कृष्ण बलि सिंह मय फोर्स महिला को समझा बुझाकर नीचे उतारा। पुलिस की मौजूदगी में छोटे बेटे ज्ञानेंद्र ने मां की चिता को मुखाग्नि दी। 

बंजर हो गई देश की 32 फीसद जमीन, जानिए क्‍या है कारण -वहीं मामले पर जानकारी देते हुए कमलापुर के थाना प्रभारी कृष्ण बलि सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार के दौरान महिला ने हंगामा किया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा दिया था जिसके बाद वह उतर गई थी।

Report By :- SANA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, LUCKNOW

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309