Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

SBI अधिकारी बनकर साइबर अपराधी फौजी से 3.36 लाख रुपये ठग लिए थे, CID ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

0 422

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

झारखंड सीआईडी की टीम ने गिरिडीह से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी रामकिशुन मंडल ने रांची के नामकुम के रहने वाले एक फौजी से 3.36 लाख रुपये ठग लिए थे.

SBI के अधिकारी बनकर फौजी से साइबर अपराधी ने कर दी थी ठगी, पहुंचा सलाखों के पीछे

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला
रांची के नामकुम इलाके में रहने वाले फौजी सुधीर कुमार को साइबर अपराधियों ने पिछले वर्ष अपना निशाना बनाते हुए उनसे 3.36 लाख रुपए ठग लिए थे .दरअसल साइबर अपराधियों ने स्टेट बैंक के कस्टमर केयर अधिकारी बनकर सुधीर कुमार को कॉल किया. सुधीर कुमार को साइबर अपराधियों ने झांसे में लेते हुए यह विश्वास दिलाया कि आपका एसबीआई का यूनो एप्लीकेशन सुरक्षित नहीं है. ऐसे में हम जिस तरह से आपको इंस्ट्रक्शन दे रहे हैं उस तरह काम करें तो आपका एप्लीकेशन सुरक्षित हो जाएगा. अपने झांसे में लेकर साइबर अपराधियों ने फौजी सुधीर कुमार से ओटीपी हासिल कर लिया और देखते ही देखते उनके अकाउंट से 3.36 लाख रुपए गायब कर दिए.
साइबर सेल में दर्ज हुआ था मामला
ठगी की रकम 3.36 लाख रुपए थी इसलिए यह मामला सीआईडी के साइबर सेल में दर्ज हुआ था, जिसके बाद सीआईडी साइबर सेल के द्वारा मामले की तफ्तीश शुरू की गई. जांच के क्रम में यह पता चला कि इस वारदात में गिरिडीह का रहने वाला कुख्यात साइबर अपराधी राम किशुन मंडल शामिल है. सीआईडी की टीम लगातार उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था इसी बीच सीआईडी की टीम को है जानकारी मिली कि वह गिरिडीह में है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने कई चेक बुक, पासबुक, मोबाइल और दूसरे के नाम पर बने पैन कार्ड बरामद किया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309