Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शिवसेना विधायक के विवादित बयान पर बवाल ! रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन, बोले कांग्रेस नेता हुसैन खान – जिस परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया, वैसे परिवार के खिलाफ इस तरह का बयान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी.

0 293

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, इंदौर / रांची

 द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेसियों में उबाल है. इसे लेकर कांग्रेस की ओर से रांची समेत देशभर मे प्रदर्शन किया जा रहा है.

महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ आखिरकार केस दर्ज कर लिया गया है. संजय गायकवाड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि ‘राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख का इनाम दिया जाएगा.’ उनके इस बयान के बाद सियासत गरमा गई थी. महाराष्ट्र के तमाम कांग्रेस नेताओं ने संजय गायकवाड़ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. आखिरकार पुलिस ने अब विधायक के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.पुलिस ने संजय गायकवाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 192, 351 (2), 352 (3), 352 (4) के तहत केस दर्ज किया है. कांग्रेस मांग कर रही है कि संजय गायकवाड को उनके विवादित बयान के मामले में गिरफ्तार किया जाए.

- Advertisement -

रांची में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ का फूंका पुतला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नवनीत विट्टू और शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ के बयान के खिलाफ मंगलवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में दोनों नेताओं का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नेता कांग्रेस विधायक दल सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान, राजेश गुप्ता सहित भारी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी ज़िला पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री नवनीत बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आतंकी और देश का दुश्मन कहा है। केन्द्रीय मंत्रीके जरिये दिए गए ऐसे आपत्तिजनक बयान का झारखंड प्रदेश कांग्रेस भर्त्सना करती है। झारखंड की जनता यह जानना चाहती है कि राहुल गांधी के विरुद्ध यह नफरती अभियान किसके इशारे पर हो रहा है। कमलेश ने कहा कि महाराष्ट्र के सत्ताधारी दल शिवसेना (शिंदे) के विधायक संजय गायकवाड़ ने भी राहुल गांधी पर तथ्यहीन आरोप लगाते हुए हिंसात्मक टिप्पणी की है।

कमलेश ने कहा कि आखिर राहुल गांधी के प्रति भाजपा नेताओं में इतनी नफरत क्यों है। देश में राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के लोग घबरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी हिंसात्मक बयानबाजी करने वाले असली आतंकी हैं। साथ ही कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस मांग करती है कि भाजपा नेता नवनीत बिट्टू एवं शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ को नफरती एवं हिंसात्मक बयानबाजी करने के लिए तुरंत गिरफ्तार करे।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान ने लगाया आरोप

मीडिया से बात करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा कि संजय गायकवाड ने केंद्र सरकार के इशारे पर इस तरह की बयानबाजी की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होने कहा कि इस बयान से सिर्फ राहुल गांधी का अपमान नहीं हुआ है, बल्कि पूरी देश की जनता का अपमान हुआ है और इसका बदला कांग्रेस लेकर रहेगी.जिस परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया, वैसे परिवार के खिलाफ इस तरह का बयान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी.ने कहा कि पंजाब ने उन्हें पैदल कर दिया और सत्ता की लोलुपता के चलते वह विरोधियों की गोद में जाकर बैठ गए, इसलिए वह ऐसे बयान दे रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान ने कहा इससे यह भी पता चलता है कि इन भाजपा नेताओं के दिलों में कितनी नफरत और तिरस्कार है और विपक्ष का वे कितना कम सम्मान करते हैं ।

राहुल के खिलाफ BJP और उसके सहयोगी दलों के नेताओं के 3 बयान…

1. तरविंदर सिंह मारवाह ​​​​​​: दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर 11 सितंबर को भाजपा ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह पर राहुल को मारने की धमकी देने का आरोप लगा।

कांग्रेस ने भाजपा नेता और पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है।

2. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने 15 सितंबर को कांग्रेस लीडर राहुल गांधी को आतंकवादी बताया। उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं। उनको भारत से प्यार भी नहीं है। राहुल ने पहले मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वे अब सिखों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।’

15 सितंबर को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताया।

3. संजय गायकवाड़: 16 सितंबर को महाराष्ट्र के बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा, ‘राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्हें इसका इनाम मिलेगा, जो भी राहुल की जीभ काटेगा, उसे 11 लाख रुपए दिए जाएंगे।’

शिंदे गुट के नेता संजय गायकवाड़ बुलढाणा से विधायक हैं।

इंदौर:कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका, राहुल पर दिए बयान पर नाराज कांग्रेस

इंदौर में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड का पुतला जलाया। कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने पुतलों पर “हम पागल हो गए हैं, हमें पागलखाने में भर्ती किया जाए” लिखकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी का मखौल उड़ाया। बता दें कि रीगल चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस के चार से पांच नेता ही मौजूद थे। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया था।

कांग्रेस का कहना है कि वे अब देश की जनता की आवाज बन चुके हैं। भाजपा की यह घबराहट उनके बयान से साफ झलक रही है। पार्टी ने साफ किया कि वे इस तरह की बयानबाजी का मुंहतोड़ जवाब देने पूरी तरह तैयार हैं।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर भाजपा और उनके सहयोगी दल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल को आतंकी कहा, जबकि शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने उनकी ज़ुबान काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। इन बयानों की तीव्र आलोचना करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है, जो अब हिंसा और अपमान की भाषा पर उतर आई है।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA / SHWETA JAH, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, इंदौर / रांची

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309