Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची NIA की टीम दिल्ली जाने की तैयारी में : ISIS के तीनों खूंखार आतंकियों को रिमांड पर लेकर झारखंड आयेगी

0 441

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI / RANCHI

रांची एनआईए उन तीन खूंखार आतंकियों को रिमांड पर लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं जिनकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की है। इसी साल जुलाई के महीने में लोहरदगा से गिरफ्तार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के संदिग्ध आतंकी फैजान अंसारी उर्फ फैज के बारे में इनसे पूछताछ की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि इनका आपस में क्‍या कनेक्‍शन है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथों गिरफ्तार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के तीनों आतंकियों को रांची एनआईए रिमांड पर लेगी। इस बाबत जल्द ही एनआइए की एक टीम दिल्ली जाएगी। एनआईए की तैयारी तीनों को रिमांड पर लेने के बाद इसी वर्ष जुलाई में झारखंड के लोहरदगा से गिरफ्तार फैजान से उनके रिश्ते खंगालने की है।

- Advertisement -

Delhi News : ISIS module के कुल तीन आतंकी गिरफ़्तार, उत्तर भारत में हमले की  थी साज़िश | Crime - YouTube

धार्मिक स्‍थलों पर आतंक मचाने का था पूरा प्‍लान

दिल्ली के जैतपुर से मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा, लखनऊ से मोहम्मद रिजवान अशरफ और मुरादाबाद से गिरफ्तार मोहम्मद अरशद वारसी से सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ जारी है। पूछताछ में यह स्पष्ट हो चुका है कि आतंकियों ने आने वाले त्योहारों में धमाके की तैयारी कर रखी थी। इस बाबत उन्होंने दिल्ली, अयोध्या सहित देश के कई महत्वपूर्ण स्थलों की रेकी कर रखी थी। इनके पास से धार्मिक स्थलों से संबंधित मानचित्र आदि भी मिले हैं, जहां ये बम प्लांट करने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक लग गई और वे पकड़े गए।

ISIS के गिरफ्तार तीनों आतंकियों की पूरी कुंडली है यहां, 2 इंजीनियर तो एक कर  रहा Phd; Delhi पुलिस ने ऐसे दबोचा

आईएस का क्‍या है झारखंड मॉड्यूल

शाहनवाज झारखंड के हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र के पगमिल तथा मोहम्मद अरशद  झारखंड के ही गढ़वा के राकी मोहल्ले का रहने वाला है। एनआईए इसी वर्ष मुंबई में दर्ज केस (आरसी/05/2023) मामले में अनुसंधान कर रही है। यह मामला पुणे के जंगल में बम विस्फोट का ट्रायल करने से जुड़ा है। केस के अनुसंधान में स्पष्ट हुआ है कि शाहनवाज ने माइनिंग इंजीनियरिंग से बीटेक की डिग्री ले रखी है और उसे विस्फोटकों के अलावा बम तैयार करने का बेहतर ज्ञान है। उसी के बनाए बमों से त्योहारों में धमाके होने थे। पुणे के जंगल में बम धमाके को लेकर ट्रायल भी हो चुका था। एनआइए आइएस का झारखंड माड्यूल खंगालने में जुटी है।

Report By : श्वेता झा / अदिति पंडित, न्यूज डेस्क, नेशन एक्सप्रेस, नई दिल्ली / रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309