Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बिखरी मुस्कान! रांची पुलिस का ऑपरेशन ‘मिलाप’ कामयाब : लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने एक मां के उदास चेहरे पर बिखेर दी खुशियां….

0 619

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने वह कर दिखाया जिसके लिए उन्हें जाना जाता है, एक मां की आंखों से छलकते आंसुओं को खुशियों में तब्दील कर दिया, एक मां के लिए उसकी औलाद क्या होती है वह तो सिर्फ एक मां ही जानती है, पिछले 48 घंटे से अपने होश-ओ-हवास गवां चुकी एक मां के उजड़े गोद को लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने खुशियों से भर दिया, एक मां को उसके लाल से मिला दिया, हम बात करें झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल की जहां से 48 घंटे पहले एक नवजात शिशु की चोरी का मामला सामने आया था, 

रांची के अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी, पांच दिन पहले ही हुआ था जन्म

- Advertisement -

पुलिस ने लौटाई परिजनों के चेहरों पर मुस्कान

लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद ने बताया कि पिछले 48 घंटे से लापता नवजात बेडो में मिला. नवजात के परिजन बच्चे के मिलने की उम्मीद खो चुके थे. गुमशुदा नवजात के वापस मिलने पर परिजनों की मुस्कान लौट आयी. आंखों से निकलते आंसू खुशी को बयां कर रहे थे.

मां ने अपने नवजात को सीने से लगा लिया

जैसे ही लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने उस नवजात शिशु को उसकी मां के हवाले किया सभी के आंखें भर आई, मां अपने नवजात को प्यार भरी नजरों से सिर्फ देख रही थी और सीने से लगा कर बार बार उसके गाल और माथे को चूमी जा रही थी, मानो ऐसा लग रहा था की एक मां के दामन में दुनिया भर की खुशियां सिमट कर आ गई हो, मां की ऐसी मोहब्बत देख लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद समेत आसपास के लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़ा

रांची पुलिस का ऑपरेशन मिलाप’ को बड़ी सफलता मिली

Newborn Kidnapped

रांची पुलिस का ऑपरेशन ‘मिलाप’ के तहत लोअर बाजार थाने की टीम ने एक नवजात को उसके परिवार से महज 48 घंटों में सुरक्षित मिलवा दिया. बच्ची को उसके माता पिता के पास पहुंचाने के बाद परिवार ने रांची पुलिस का धन्यवाद दिया. नवजात को पाकर परिवार ने राहत की सांस ली और लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया.

अस्पताल से चोरी हुई नवजात बरामद

झारखंड की राजधानी रांची के सदर अस्पताल से चोरी हुई नवजात को लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार की पहल से सकुशल बरामद कर लिया गया, लोअर बाजार थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल से चोरी हुई नवजात को पुलिस ने ढूंढ लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बेरो से बच्ची को बरामद किया है। इसके बाद बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया।

बता दें कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल से एक नवजात शिशु की चोरी का मामला सामने आया था। घटना की लोअर बाजार थाने में इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। घटना को लेकर बच्ची की मौसी को लेकर लगातार पुलिस ढूंढ रही थी। इस बीच पुलिस ने बच्ची को बेरो से बरामद कर लिया है। साथ ही लोअर बाजार थाना प्रभारी दयानंद कुमार की उपस्थिति में उसकी मां को बच्ची सौंप दी गयी है।

पिठोरिया की है दंपती

 जिस मासूम बच्ची को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किया गया था , वे रांची के पिठोरिया के रहने वाले उमेश बेदिया और सबिता देवी की बेटी है.

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309