Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सात वार-सात गुहार अभियान की होगी शुरुआत

0 418

EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड अभिभावक संघ की वर्चुअल बैठक में राज्यस्तरीय आंदोलन की बनी रूपरेखा

अभिभावक निजी स्कूल प्रबंधन के शोषण की कहानी बताते हुए भावुक

एक से सात जुलाई तक निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ मौन प्रदर्शन

DC छवि रंजन द्वारा अपने ही आदेश को वापस लिए जाने के फैसले की अभिभावकों ने निंदा की

झारखंड अभिभावक संघ की वर्चुअल बैठक अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों के अभिभावक शामिल हुए। बैठक में सभी अभिभावकों ने अपने-अपने जिले की परिस्थितियों से अवगत कराते हुए अपनी पीड़ा बताई। कई अभिभावक निजी स्कूल प्रबंधन के शोषण की कहानी बताते हुए भावुक हो गए।
बैठक में रांची के उपायुक्त छवि रंजन द्वारा अपने ही आदेश को वापस लिए जाने के फैसले की अभिभावकों ने निंदा की। साथ ही कुछ स्कूल प्रबंधन के तथाकथित पदधारियों द्वारा अभिभावक संघ के विरुद्ध बयानबाजी की भी निंदा करते हुए कहा गया कि पहले वैसे लोग अपने गिरेबान में झांकें, फिर कोई आरोप लगाए। यदि अभिभावक संघ ने उनकी कारस्तानियों को उजागर करना शुरू कर दिया तो वे समाज के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।अभिभावक संघ ने झारखंड के सभी संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों की पिछले पांच साल की ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा करने का आग्रह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षा विभाग से किया है। श्री राय ने कहा कि समीक्षा के उपरांत जिन स्कूलों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो, उन्हें नियम विरुद्ध शुल्क लेने पर पाबंदी लगाएं। साथ ही जिन स्कूलों की आर्थिक हालत खराब है, उन्हें सरकार सहयोग करे। ताकि स्कूलों में काम करने वाले टीचिंग, नन-टीचिंग स्टाफ का वेतन मिल पाए। इस कार्य में अभिभावक संघ हमेशा सरकार के साथ है।
बैठक में आए सुझाव को देखते हुए झारखंड अभिभावक संघ ने राज्यस्तरीय आंदोलन की घोषणा की, जिसके तहत अभियान का नाम “सात वार-सात गुहार” रखा गया है। संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि आंदोलन का कार्यक्रम पूरे राज्य स्तर पर चलेगा। जिसमें अलग-अलग सात दिन के लिए कोविड 19 के गाइडलाइन को पालन करते हुए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। जिसके तहत एक जुलाई से इसकी शुरुआत होगी। कार्यक्रम के दौरान एक जुलाई को हर जिले के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मौन प्रदर्शन, दो जुलाई को स्कूलों के समक्ष मौन प्रदर्शन, तीन जुलाई को समर्थन की आशा में जन प्रतिनिधि के समक्ष मौन प्रदर्शन, चार जुलाई को मीडिया से सहयोग के लिए मौन आग्रह कार्यक्रम, पांच जुलाई को निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रमुख चौक-चौराहों पर मौन प्रदर्शन, छह जुलाई को डिजिटल रोष प्रदर्शन, सात जुलाई को एक लाख पोस्ट कार्ड माननीय राज्यपाल को प्रेषित किया जाने के अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

- Advertisement -

अजय राय ने बताया कि इसी बीच अभिभावक संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल से भी मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय,महेंद्र राय,डॉ पुष्पा श्रीवास्तव,धीरज आनंद, लाल ओंकार नाथ शाहदेव, विकास सिन्हा, अमित मिश्रा, अंजना गुप्ता,कुमुद झा, मधुरेन्द्र कुमार, धनंजय कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य शामिल हुए।

Report By :- ANKITA SINGH, EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309