Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आज होगा चांद का दीदार : देशभर में धूम धाम से कल मनाई जाएगी ईद, बाजार में बढ़ी रौनक, रांची पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

0 420

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI / RANCHI

ईद की तैयारियों को लेकर बाजार इस समय अपने पूरे शबाब पर है।

रांची में ईद से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

- Advertisement -

Eid-Ul-Fitr 2022 रविवार को चांद नजर नहीं आया है इसलिए 30वां रोजा सोमवार को रखा जाएगा और फिर ईद मंगलवार यानी 3 मई को मनाई जाएगी। ऐसे में मंगलवार को सुबह नमाज के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में ईद मनाई जाएगी।

ईद की तारीख का एलान हो गया है देशभर में तीन मई को ईद  का त्योहार धूम धाम से मनाया जाएगा। तरफ़ से ईद की तारीख ) का ऐलान किया गया है। लखनऊ समेत मुल्क के किसी भी हिस्से में शव्वाल का चाँद नज़र नही आया है मौलाना रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ की । आज तीसवाँ रोज़ा होगा और मंगलवार को ईद-उल-फ़ित्र होगी। 

मुस्लिम धर्मगुरु की अपील- ना मांगें दहेज, लड़कियां नहीं करेंगी खुदकुशी - lucknow ayesha suicide case dowry maulana khalid rasheed firangi mahali imam maszid - AajTak

लखनऊ में मरकज़ी चाँद कमेटी, ऐशबाग़ ईदगाह और इमामबाड़ा हुसैनी जन्नतमाब में चाँद देखने का ख़ुसूसी एहतेमाम किया गया था। ऐशबाग़ ईदगाह के ईमाम मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली ने बताया कि कहीं से चाँद की तस्दीक़ नही हुई है, लिहाज़ा आज आख़िरी रोज़ा होगा और मंगल को ईद होगी। इस तरह मंगलवार सुबह सबसे पहले दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के तमाम शहरों में नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद लोग एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद कहेंगे। इसके बाद खजूर, सेवई या कुछ मीठा खाकर ईद मनाई जाएगी।

दरअसल ईद मनाने की तारीख चांद दिखने के हिसाब से ही मुकम्मल की जाती है। जिस दिन चांद दिखता है, उस दिन को चांद मुबारक कहा जाता है। इसके अगले दिन ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद-उल-फितर में मीठे पकवान बनाए जाते हैं। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत देशभर में खासतौर पर ईद उल फितर के दिन सेवईंयां बनाई जाती हैं। इस दिन सुबह नमाज के बाद लोग आपस में गले मिलकर अपने गिले-शिकवों को दूर करते हैं।

Say 'no to Eid shopping to help the needy' campaign catches up in Hyderabad

जोरों पर है ईद की तैयारी, बाजार में धूम मचा रहे हैं पाकिस्तानी सूट और अरेबियन बुर्के

ईद में महज एक दिन ही बाकी है ऐसे में बाजार में महिलाओं ने ईद को लेकर खरीदारी शुरू कर दी है। जामा मस्जिद के मीना बाजार, उर्दू बाजार, मटिया महल, चितली कब्र बाजार में रौनक देखते ही बन रही है। इस बार बाजार में बुर्कों की खरीदारी करने को लेकर भी महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ये बुर्के भी ऐसे हैं जो फैशन के अनुकूल तैयार किए गए हैं। गुजरात के सूरत के सूट, अफगानिस्तान का प्लाजो व शरारा और पाकिस्तान का जोर जट लॉग सूट और नेट दुपट्टे वाले सूट की खासी मांग है।

jagran josh

मैक्सी-अरेबियन बुर्का बना महिलाओं में चर्चा का विषय

बदलते समय के साथ अब साधारण बुर्कों का दौर चला गया है। इसकी जगह बाजार में बिकते नए प्रकार के बुर्कों ने ले ली है। अब महिलाएं बाजार में फैशन के अनुसार बुर्का खरीदती नजर आ जाएंगी। इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय मैक्सी-अरेबियन बुर्का बना हुआ है। इसे खरीदने के लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ सकती है

Eid 2022 Date: If the moon is seen today then Eid will be celebrated tomorrow - Astrology in Hindi - Eid 2022 Date : आज चांद का दीदार हुआ तो कल मनेगी ईद

मैक्सी-अरेबियन बुर्का सबसे जुदा

मोहम्मद रिहान बताते हैं कि उनके पास कई प्रकार के बुर्के हैं, जिसमें अनारकली बुर्का, सिलिप दुपट्टा बुर्का, कोटी पैटर्न बुर्का, फ्रॉक बुर्का, प्रिंटेड बुर्का, वेलवेट बुर्का और मैक्सी अरेबियन बुर्का है। ये बुर्के सूट से भी ज्यादा महंगे दामों वाले हैं, लेकिन इनमें मैक्सी-अरेबियन बुर्का सबसे जुदा है। इस बुर्के की सबसे बड़ी खासियत इसका कपड़ा है। इसे पहनने पर ऐसा लगेगा कि आपने सूट के ऊपर बुर्का पहना ही नहीं है। फैशन को ध्यान में रखते हुए इसमें चेन भी लगाई गई है। साथ ही बुर्के पर बारीकी से कढ़ाई हुई है और छोटे-छोटे स्टोन लगाए गए हैं, जो इसे चमकदार बनाते हैं। इसकी कीमत 3200 रुपये है।

Eid: How is the start of the Muslim festival determined? - BBC News

बिक रहे रंग-बिरंगे स्टॉल व हिजाब

महिलाएं रंग-बिरंगे स्टॉल व हिजाब की खरीदारी करती नजर आ जाएंगी। अरब के हिजाब की बच्चों में खासी मांग है, वहीं अलग-अलग रंग के शफून के स्टॉल भी बिक रहे हैं। इसमें फिरोजी, गुलाबी, नीला व हरा सहित कई दूसरे रंग मिल जाएंगे। इनकी कीमत 200 रुपये है। कढ़ाई वाले स्टॉल भी बाजार में उपलब्ध हैं।

The market buzzes about Eid the shops shine - ईद को लेकर बाजार गुलजार, दुकानों पर रौनक

गुजरात का अनारकली सूट भी बाजार में

बाजार में गुजरात के सूरत का अनारकली सूट भी खरीदने को मिल जाएगा। गुलाबी, संतरी, हरे रंग के अलावा कई दूसरे रंगों में ये अनारकली सूट हैं। इसकी कीमत 800 रुपये है। बाजार में खरीदारी के लिए पहुंची रुबिका ने बताया कि वे यहां पर ईद की खरीदारी के लिए आई हैं। इस बार बाजार में कई प्रकार के बुर्के बिक रहे हैं जो बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ते हैं, वहीं बाजार में इतने प्रकार के सूट बिक रहे हैं कि कौन सा खरीदें, चुनाव करना मुश्किल हो गया है, क्योंकि सब बेहद सुंदर है।

ईद को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक

पाकिस्तान का जोर जट लॉग सूट बाजार में छाया

मीना बाजार की दुकानों पर महिलाएं पाकिस्तान का जोर जट लॉग सूट को ढूंढ़ते मिल जाएंगी। दुकानदार यासिन बताते हैं कि इस सूट पर जरकन का काम हुआ होता है, जिसे तैयार करने में काफी समय लग जाता है। कढ़ाई होने से यह सूट और ज्यादा खूबसूरत नजर आता है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए सूट के सभी हल्के रंग बाजार में उपलब्ध हैं। युवतियां अफगानिस्तान का प्लाजो व शरारा भी खरीद रही हैं, जिसकी कीमत तीन हजार रुपये है।

ईद बाजार की बढ़ी रौनक, खरीदारों की उमड़ रही भीड़

ईद बाजार की रौनक बढ़ गई है। बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। तकरीबन हर दुकान रोजेदारों से भरी है। सेवईयों और कपड़ों की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है। खास तौर पर रेडीमेड दुकानों पर बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी बाजार में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी बाजारों में अपनी पसंद की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। महिलाएं श्रृंगार दुकानों से चुड़ियां और जेवर खरीदने में जुटी हैं। वहीं, ईद की नमाज के लिए रोजेदार कुर्ता-पजामा और टोपी की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में खरीदारों की बढ़ी भीड़ से शहर में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। मेन रोड पर खचाखच भीड़ दिखाई दे रही है। सड़क पर जाम भी लग रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस जाम से निजात दिलाने के लिए सक्रिय दिखाई दे रही है

रमजान के मौके पर बढ़ी बाजारों में सेवई और खजूर की मांग | DEHRADUN | NYOOOZ HINDI

बाजार में सेवइयों की कई वेरायटी :

सेवइयों की कई वेरायटी बाजार में दिख रही है। इनकी अलग-अलग कीमतें हैं। हाथ लच्छा, ब्राउन लच्छा, चाइना लच्छा डेढ़ सौ रुपए किलो तक की रेंज में खूब मिल रहे हैं। वहीं देसी घी का लच्छा चाहिए तो थोड़ी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। 350 से 450 रुपए किलो तक कई वेरायटी देसी घी के लच्छे की भी मिल जाएगी।

रांची में ईद से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

ईद उल फितर के त्योहार को देखते हुए रांची पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. ईद के त्योहार से पहले रविवार को रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया. इस फ्लैग मार्च में रांची पुलिस के साथ साथ RAF की एक कंपनी भी शामिल हुई.

Thumbnail image

फ्लैग मार्च में डीएसपी सिटी, डीएसपी कोतवाली सहित कई थाना प्रभारी शामिल थे. फ्लैग मार्च में शामिल रांची पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. डीएसपी ने कहा कि ईद के त्योहार को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है. खासकर, असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

ईद को लेकर शहर और आसपास के इलाकों के धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस बल के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है. इसके साथ ही रांची पुलिस ने एक अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया है, जहां पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है. कंट्रोल रूप में शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

Report By :- ADITI CHOPRA /  SIMRAN SINGH /  KHUSHI KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI / RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309