Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

थाना प्रभारियाें के लिए इम्तिहान की घड़ी !! SSP ने दे कड़ी चेतावनी : 7 दिनों के अंदर अपने इलाके को अतिक्रमण मुक्त नहीं कर पाए तो सीधे सस्पेंड होंगे थाना प्रभारी

0 749

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

शहर के सभी थाना प्रभारियाें काे एक सप्ताह का समय दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर संबंधित इलाके काे अतिक्रमण मुक्त करना हाेगा। इसके बाद मैं खुद निरीक्षण पर निकलूंगा। जहां भी ऐसा लगेगा कि इसे थानेदार हटवा सकते थे, लेकिन उन्हाेंने अपना काम नहीं किया ताे कार्रवाई तय है। – चंदन कुमार सिन्हा, एसएसपी रांची

राजधानी में थाना प्रभारियाें की जिम्मेवारी बढ़ा दी गई है। अब उन्हें लाॅ एंड ऑर्डर के अलावा अवैध शराब और सड़क पर हाेने वाले अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई करनी हाेगी। इसके लिए एसएसपी चंदन सिन्हा ने शहर के सभी थाना प्रभारियाें काे विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। थानेदार संबंधित क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए सुनिश्चित करेंगे कि काेई भी दुकानदार अपनी दुकान के आगे फुटपाथ पर अतिक्रमण ना करे। ऐसा करने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अतिक्रमण के अलावा अवैध शराब काे लेकर भी थानेदारों काे आगाह किया गया है।

- Advertisement -

एसएसपी ने सभी थानेदार केा स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी हाल में राजधानी में अवैध शराब का काराेबार बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी थानेदार अपने-अपने इलाके में सक्रिय अवैध शराब काराेबारियाें की गतिविधि पर नजर रखते हुए कार्रवाई करें। किसी भी थाना क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण पाया जाता है या फिर अवैध शराब के काराेबार की जानकारी मिलती है, ताे संबंधित थानेदार जिम्मेवार हाेंगे। संबंधित थानेदार के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि थानेदारों की सक्रियता के बाद भी शहर में वाहन सवारों काे जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। कचहरी राेड और मेन राेड में बुधवार काे भी दिनभर रह-रहकर जाम लगता रहा।

थाना प्रभारी लैंड माफिया के संपर्क में ना रहे : एसएसपी

पुलिस के लिए सड़क से अतिक्रमण हटाना बड़ी चुनौती

लोअर बाजार थानेदार ने चलाया अभियान…

एसएसपी ने सभी थानेदार के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने काे चुनाैती बताते हुए सजगता से काम करने को कहा है। बुधवार काे लाेअर बाजार थानेदार ने मेन राेड पर नगर निगम के साथ मिलकर अभियान चलाया, दुकानों के बाहर सजे सामान काे हटवाया। कई दुकान संचालकाें ने विराेध भी किया, जिन्हें समझा कर शांत कराया गया।

भारी बारिश मे सड़क पर उतरे पुलिस कप्तान : शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए चलाया अभियान, दुकानदारों को पढ़ाया ट्रैफिक नियम का पाठ

दुकान नहीं, सिर्फ सड़क से सामान हटाना है

एसएसपी ने सभी थानेदार काे सख्त हिदायत दी है कि किसी भी दुकान काे नहीं हटाना है। जहां भी फुटपाथ पर दुकान सजाई गई है या फिर दुकान का सामान सड़क पर रखा गया है, उसे सिर्फ पीछे कराना है, ताकि वहां सड़क क्लीयर रहे। एसएसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस की मंशा किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि ट्रैफिक स्मूथ करना है।

Report By :- AAKNSHA DUBEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309