Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

LOCKDOWN में स्कूल के अंदर थे लड़का-लड़की पढ़ रहे थे प्यार इश्क और मोहब्बत की दास्तान

0 907

NEWS DESK, NATION EXPRESS, झरिया (DHANBAD)

झरिया चिल्ड्रेन पार्क के पास स्थित बंद सामुदायिक भवन सह शिक्षादान समाधान की पाठशाला का ताला झरिया थाना की पुलिस ने तोड़ा। इसके बाद पुलिस दंग रह गई। धनबाद में लॉकडाउन के कारण पाठशाला बंद थी और अंदर में एक युवा लड़का और एक युवा लड़की थी। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाना ले गई। इसके बाद पता चला कि अंदर काैन सी पढ़ाई चल रही थी। पुलिस ने दोनों के स्वजनों को सूचना दी। पाठशाला संचालक को भी तलब किया गया। युवक और युवती ने बताया कि वह एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। इसके बाद में पुलिस ने बांड भरवाकर दोनों को छोड़ दिया।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला 

लॉकडाउन के कारण सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान बंच चल रहे हैं। इसके बावजूद झरिया चिल्ड्रेन पार्क के पास स्थित सामुदायिक भवन सह शिक्षादान समाधान की पाठशाला खुल रही थी। उसमें लड़का और लड़की आते-जाते थे। शनिवार को हनुमान उर्फ साहिल नामक लड़का और एक लड़की पाठशाला के अंदर गए। इसके बाद से अपने को अंदर से बंद कर लिया। इसकी जानकारी मिली तो लोगों ने बाहर से ताला लगा दिया। और झरिया थाना को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच भवन का ताला तोड़कर दोनों को हिरासत में लिया। इसके बाद दोनों को लेकर थाना गई। पकड़ा गया युवक संस्था के संचालक चंदन का रिश्तेदार बताया जाता है। लड़की डिगवाडीह क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने युवती के स्वजनों को सूचना दी है। युवती के स्वजन व संस्था के संचालक चंदन भी थाना पहुंचे।

 

 

Report By :- SADAF KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, झरिया (DHANBAD)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309