Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

100 सवालों की लिस्ट तैयार : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारियों ने शुरू की पूछताछ, JMM कार्यकर्ताओं का महाजुटान, रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

0 497

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारियों ने शुरू की पूछताछ, ईडी ऑफिस का गेट बंद

CM Hemant Soren LIVE Updates: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंच गये हैं. अवैध खनन मामले में ईडी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ जारी है। मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए 100 सवालों की लिस्ट तैयार की गई है। इसके लिए बकायदा दिल्ली से अफसरों की टीम रांची पहुंची है। इन सवालों में 1000 करोड़ के अवैध खनन का मामला। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सवाल शामिल हैं। साथ ही उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के घर से मिले दस्तावेजों के संबंध में भी सवाल किए जाएंगे।

- Advertisement -

CM Hemant Soren LIVE Updates:  illegal mining case ईडी की पूछताछ से पहले सोरेन ने ईडी, केंद्र सरकार और राज्यपाल को घेरा है। सोरेन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समन भेजे जा रहे हैं। जैसे मैं देश छोड़ने वाला हूं। सोरेन ने केंद्र पर सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। राज्यपाल को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वो साजिश रचने वालों का साथ दे रहे हैं।

राज्यपाल की चुप्पी पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने पूरे मामले में राज्यपाल रमेश बैस की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से भेजी गई चिट्ठी पर राज्यपाल अब तक मौन है। कई बार बोलने पर ही इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। मुझे मीडिया के हवाले से पता चलता है कि उन्होंने इस पर दोबारा राय मांगी है। सीएम ने राज्यपाल पर सरकार के खिलाफ साजिश करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

इतना बड़ा घोटाला समझ से परे

सोरेन ने कहा कि अवैध खनन के मामले में मुझे बुलाया गया है। 1000 करोड़ के घोटाले की जो बात आ रही है, वो कहीं से भी संभव नहीं लगता है। एक हजार करोड़ के घोटाले का जिक्र आया है, इसका आधार कैसे बना यह समझ से परे है। इतने बड़े घोटाले के लिए कितना खनन होगा ये सोचने की जरूरत है। यह आरोप कहीं से संभव नहीं। एजेंसी को पूरी विस्तृत जानकारी होनी चाहिए।

सरकार को अस्थिर करने की कोशिश

सीएम ने कहा कि समन की ऐसी कार्रवाई चल रही है, जैसे मैं देश छोड़कर जाने वाला हूं। हेमंत सोरेन ने कहा कि ये सब सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। चुनाव आयोग की ओर से भेजा गया लिफाफा आजतक राज्यपाल ने नहीं खोला। राज्यपाल सरकार गिराने की कोशिश में लगे लोगों को संरक्षण दे रहे हैंं।

सोरेन ने कहा कि डराने के लिए विधायकों के घर छापे मारे जा रहे हैं।

विधायकों के घर होगी रेड

सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगाते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि आनेवाले दिनों में सत्ता के कुछ विधायकों के घर रेड होगी। मुझे इसकी जानकारी मिली है। जांच एजेंसियों को हमें परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद से ही इसे गिराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।

ईडी ऑफिस, राजभवन और बीजेपी ऑफिस की सुरक्षा बढ़ाई गई

पूछताछ को लेकर ईडी ऑफिस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए पटना और दिल्ली कार्यालय से ईडी के वरिष्ठ अधिकारी रांची पहुंचे हैं। साथ ही राजभवन और बीजेपी ऑफिस में भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। इधर हिनू चौक से होटल ग्रीन एकर्स तक धारा 144 लागू कर दिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ईडी ने दूसरी बार समन भेजकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने इससे पहले तीन नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन हेमंत सोरेन ने अपने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए समय की मांग की थी। इसके बाद ईडी ने आज यानी 17 नवंबर का समय दिया था।

ईडी ऑफिस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में सीएम से पूछताछ
हेमंत सोरेन के तार अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ने का आरोप है। 8 जुलाई को ईडी ने हेमंत सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा के घर पर छापेमारी की थी। यहां से एजेंसी को हेमंत सोरेन की बैंक पासबुक, साइन किए हुए दो चेक और चेक बुक मिली है। सितंबर में चार्जशीट दाखिल करते हुए ईडी ने बताया था कि जांच में उसे अवैध खनन में एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की हेराफेरी होने के सबूत मिले हैं।

अब तक ईडी ने 5.34 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की है। बैंक में जमा 13.32 करोड़ रुपए फ्रीज किए गए हैं। इतना ही नहीं 30 करोड़ रुपए का एक जहाज भी जब्त किया गया है। बताया जाता है कि इस जहाज का इस्तेमाल अवैध खनन से निकाले गए पत्थरों को ले जाने के लिए किया जाता था। ईडी ने अपनी चार्जशीट में लिखा है कि पंकज मिश्रा अवैध खनन में शामिल था और उसने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर करोड़ों रुपए की हेराफेरी की। इस मामले में पंकज मिश्रा के साथ-साथ बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को भी गिरफ्तार किया गया है।

जेएमएम कार्यकर्ताओं का महाजुटान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ईडी के समक्ष पेश होने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का महाजुटान रांची के मोरहाबादी मैदान में कल शाम से ही शुरू हो गया था। इससे पहले जब ईडी ने 3 नवंबर को सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया था, उस वक्त भी कार्यकर्ताओं का समूह सीएम आवास पहुंचा था। सीएम हेमंत सोरेन ने उस वक्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खुली चुनौती दी थी जिसमें कहा था कि हिम्मत है, तो ईडी मुझे गिरफ्तार करे।

पार्टी कार्यकर्ताओं के जमावड़े को लेकर पार्टी की प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा- राज्यभर से जेएमएम कार्यकर्ता मोरहाबादी मैदान पहुंच रहे हैं। सभी 1932 के खतियान और ओबीसी आरक्षण को लेकर सीएम के प्रति अपना आभार जताना चाहते हैं।

Report By :- GULZAR KHAN, CHANNEL HEAD, NATION EXPRESS

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309