रांची में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू : प्री-पेड स्मार्ट मीटर मोबाइल नंबर की तरह करेगा काम, मोबाइल नंबर की तरह करना होगा रिचार्ज
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
राजधानी रांची में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू है. प्रथम चरण के तहत यह काम किया जा रहा है. जहां अपर बाजार में एक हजार घरों में स्मार्ट मीटर रिप्लेस किया जा रहा है. वहीं, अशोक नगर में भी मीटर रिप्लेसमेंट की तैयारी की जा रही है. जिन जिन इलाकों में सर्वे पूरा होता जा रहा है. उन उन इलाकों में रांची विद्युत आपूर्ति कार्यालय की ओर से मीटर रिप्लेस किया जा रहा है. आपूर्ति कार्यालय की मानें तो अपर बाजार में एक हजार मीटर रिप्लेस हो रहे है. इनमें सबसे पहले खराब मीटरर्स को रिप्लेस किया जा रहा है. चयनित एजेंसी जीनस सेक्योर इस पर काम कर रही है. आने वाले कुछ दिनों में जल्द ही अन्य सर्कल में भी मीटर रिप्लेसमेंट किया जायेगा.
उर्जा मित्र करेंगे निगरानी
- Advertisement -
रांची विद्युत आपूर्ति इलाके की मानें तो पहले चरण में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद इसकी टेस्टिंग की जायेगी. इस दौरान जहां स्मार्ट मीटर लगा है, वहां ठीक से काम कर रहा है या नहीं. तीन से चार माह तक ऊर्जा मित्रों के द्वारा मीटरों की रीडिंग की जाएगी. इसका मिलान ऑटोमेटिक बिलिंग से किया जाएगा. सही पाए जाने के बाद ही इसे प्री-पेड मीटर में तब्दील कर दिया जायेगा. स्मार्ट मीटर लगाये जाने के साथ ही व्यवस्था प्री पेड होगी. प्री-पेड स्मार्ट मीटर मोबाइल नंबर की तरह काम करेगा. इसे मोबाइल नंबर की तरह रिचार्ज करना होगा. इसमें उस क्षेत्र में बेहतर नेटवर्क कनेक्शन वाले मोबाइल कंपनी का भी सिम कार्ड लगेगा.
सर्वे अंतिम पड़ाव में
रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की मानें तो जीनस सेक्योर एजेंसी की ओर से राजधानी रांची में सर्वे का काम अंतिम पड़ाव में है. सर्वे का काम पूरा होते मीटर रिप्लेसमेंट किया जायेगा. निगम की मानें तो रांची के शहरी इलाकों में करीब साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जाना है. जिस पर 250 करोड़ रुपये खर्च की जायेगी. पहले चरण में उन लोगों के यहां स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है, जिन्होंने नए कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था. वहीं, खराब मीटर वाले लोगों को भी इसके तहत मीटर दिया जा रहा है.
Report By :- PALAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI