Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

NIA के 3 लाख रुपये का मोस्ट वांटेड मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा का पासपोर्ट रांची में बना

0 475

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

NIA के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शुमार मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा का पासपोर्ट रांची में 31 अक्टूबर 2016 को बना था, जिसकी वैधता 30 अक्टूबर 2026 तक है। इस बात का खुलासा जांच से हुआ है, हालांकि इस बिंदु पर अबतक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, पर मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि शाहनवाज की गिरफ्तारी दिल्ली के जैतपुर से हुई। वह मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र के पगमिल गांव का रहने वाला है। NIA ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। शाहनवाज ने बेंगलुरु के विश्वेश्वरैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से माइनिंग इंजीनियरिंग में बी-टेक किया है। उसके पिता हजारीबाग में एक स्कूल में हेडमास्टर रह चुके हैं।

Delhi ISIS Terrorist Shahnawaz Arrested | NIA Most Wanted - Shafi Ujjama | सभी पेशे से इंजीनियर, उत्तर भारत में IED ब्लास्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे - Dainik Bhaskar
सबसे हैरत की बात यह है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन तीन संदेही आतंकियों को अरेस्ट किया है, इनका कनेक्शन झारखंड से है। पकड़े गये लोग क्रमशः हजारीबाग और गढ़वा के रहनेवाले हैं, वहीं तीसरे का कनेक्शन भी झारखंड से है। इससे पहले इसी साल जुलाई में लोहरदगा से फैजान को गिरफ्त में लिया गया था। खबर है कि NIA की रांची टीम दिल्ली जाने की तैयारी में है। गिरफ्तार तीनों संदेही आतंकियों को रिमांड पर लेकर झारखंड आयेगी और पूछताछ करेगी। पकड़े गये लोगों के नाम मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा, रिजवान अशरद एवं मोहम्मद अरशद वारसी बताये गये हैं। खबर है कि शाहनवाज दिल्ली के जैतपुर और मोहम्मद रिजवान अरशद लखनऊ से पकड़े गये, वहीं मोहम्मद अरशद वारसी को मुरादाबाद से धरा गया।

- Advertisement -

दिल्ली से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, घोषित था 3 लाख का इनाम - Suspected ISIS terrorist Mohammad Shahnawaz arrested - News AajTak
पुलिस जांच से खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आतंकी देश में आतंक की गाथा लिखने की तैयारी में जुटे थे। इनके पास से कई धार्मिक स्थलों के मानचित्र भी मिले हैं। इनका इरादा बहुत खतरनाक था। गिरफ्तार मो रिजवान के बारे में बताया जा रहा है कि वह झारखंड के गढ़वा के रांकी मोहल्ले का रहनेवाला है। उसने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। उसने कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रखा है। उसके पिता सरकारी टीचर हैं। वहीं इसी साल लोहरदगा से पकड़े गये फैजान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष का छात्र है। वह लोहरदगा के न्यू रोड मिल्लत कॉलोनी का रहने वाला है।

Report By :- ANKITA TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309