Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पांव पसार रहा है H3N2 : बिगड़ते मौसम के साथ- साथ बढ़ रही है हांगकांग फ्लू के साथ कोरोना के मरीजों की संख्या, सभी DC अलर्ट मोड पर

0 387

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड में एच3 एन2 (हांगकांग फ्लू) और कोरोना के नए मरीजों के मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। झारखंड में बिगड़ते मौसम के साथ लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। सर्दी, खांसी के साथ- साथ कई लोग हांगकांग फ्लू का शिकार हो रहे हैं।  रामगढ़ में एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 11 पहुंच गयी है। शनिवार को भी रांची में दो समेत राज्यभर में पांच नए मरीज मिले। अगर जांच का दायरा बढ़ाया गया तो और मरीज मिलने की संभावना है।

H3N2 वायरस से महाराष्ट्र में दो की मौत, देश में अब तक पांच लोगों की गयी जान  - Lagatar

- Advertisement -

बढ़ रही है मरीजों की संख्या
झारखंड में कोरोना के साथ- साथ एच3 एन2 (हांगकांग फ्लू) के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इन बीमारियों से निपटने के लिए रिम्स और सदर अस्पताल में पूरी तैयारी की जा चुकी है। राज्य में कोरोना संक्रमण के मरीजों के मिलने के बाद राज्य सरकार ने सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।


कोरोना फिर फैल रहा है
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने राज्य के निजी जांच घरों को अब कोरोना की तरह हांगकांग फ्लू के मरीजों की भी सूचना स्वास्थ्य विभाग व आईडीएसपी को देने का आदेश दिया है। मरीजों के उपचार को लेकर जिलों में बेड सुरक्षित रखने को कहा गया है। स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी गई है। राज्य सरकार हॉगकॉम फ्लू के बढ़ते खतरे को गंभीरता से ले रही है।

news about corona and influenza virus, H3N2 वायरस के बीच कोरोना केस बढ़ने  से केंद्र सरकार चिंतित, राज्यों को जारी की एडवाइजरी - union health ministry  letter to states and uts after covid and influenza cases rising in india -  Navbharat Times

झारखंड में हांगकांग फ्लू के दो मरीज
झारखंड में हांगकांग फ्लू के दो मरीज मिले हैं। रांची में एक बच्चा इससे संक्रमित है जबकि दूसरा मरीज जमशेदपुर की एक महिला है। इस मौसम में इन्फ्लूएंजा एक मौसमी बीमारी है। यह अन्य वायरल श्वसन रोगजनकों जैसे एडेनोवायरस आदि के लिए भी अनुकूल है। बुजुर्गों के साथ कई बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति, गर्भवती एवं बच्चे ज्यादा संवेदनशील होते हैं।


सभी उपायुक्त अलर्ट मोड पर
राज्य सरकार इस बढ़ते संक्रमण को लेकर गंभीर है। सभी उपायुक्त को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। जांच की रफ्तार एक बार फिर तेज करने का निर्देश भी दिया गया है। निर्देश में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी व गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी के रोगियों की गहन निगरानी करते हुए संदिग्ध मरीजों के नमूने की इंफ्लुएंजा के साथ-साथ कोविड और एडेनोवायरस की आवश्यकतानुसार जांच कराएं।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309