Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

गुटखा -पान मसाला चिबयला और बेचला तो गेलइ….! झारखंड में गुटखा और पान मसाले पर लगा प्रतिबंध…. खाने और बेचने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई, गोदाम किए जाएंगे सील

0 365

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंंड में सादा पान मसाला और गुटके पर बैन लगा दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री की ओर से आधिकारिक तौर पर एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. इस आदेश के अनुसार अगर अब कोई भी व्यक्ति राज्य में गुटखा चबाते या फिर बेचते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

- Advertisement -

झारखंड में अब गुटखा-पान मसाला बैन हो गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने यह बड़ा फैसला लिया है। इससे बिक्री, भंडारण, और सेवन, सब पर रोक लग गई है। सरकार का कहना है कि यह युवाओं को नशे से बचाने के लिए ज़रूरी है। इससे कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाव होगा। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

हेमंत सरकार' का ऐतिहासिक फैसला: झारखंड में गुटखा और पान मसाला बैन; खाने और बेचने  पर होगी कड़ी कार्रवाई - Haribhoomi

गुटखा उत्पादों की बिक्री, भंडारण और सेवन पर रोक

गुटखा और पान मसाले पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का मतलब है कि अब राज्य में इन उत्पादों की बिक्री, भंडारण या सेवन नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के श्स्वस्थ झारखंडश् के विज़न को साकार करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रतिबंध सिर्फ एक नियम नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से बचाने का एक बड़ा प्रयास है।

gutkha pan masala ban in jharkhand झारखंड में गुटखा और पान मसाले पर बैन,  हेमंत सरकार का ऐलान- पकड़े जाने पर सख्त ऐक्शन, Jharkhand Hindi News -  Hindustan

गुटखा बेचने, रखने और खाने वालों पर कार्रवाई

इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा। गुटखा बेचने, रखने या खाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। गुटखा माफिया और अवैध कारोबारियों पर खास नज़र रखी जाएगी। अगर किसी दुकान, गोदाम या व्यक्ति के पास गुटखा पाया गया, तो न सिर्फ कानूनी कार्रवाई होगी, बल्कि गोदाम को सील भी कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने यह भी कहा कि जनता ने उन्हें एक डॉक्टर होने के नाते स्वास्थ्य मंत्री चुना है, और वे इस ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस फैसले का सभी जगह स्वागत हो रहा है। विशेषज्ञ और सामाजिक संगठन इसे झारखंड के युवाओं और परिवारों के लिए एक बहुत अच्छा कदम मान रहे हैं। यह सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि समाज सुधार के लिए भी ज़रूरी है।

झारखंड में गुटखाबंदी, पान मसाला खरीदा या बेचा तो खैर नहीं; चबाने से पहले  जान लें ये नियम | Jharkhand Ban on selling and eating pan masala and gutkha

गुटखा मुक्त झारखंड बनाने की पहल

झारखंड को गुटखा मुक्त बनाने की पहल मंत्री इरफान अंसारी ने की है. झारखंड में अब गुटखा बेचना और खाना दोनों अपराध होगा. इसे लेकर आदेश जारी हुआ है. इरफान अंसारी ने कहा कि कैंसर से हम अपने बच्चों को मरने नहीं देंगे. गुटखा बेचने और गुटखा खाने वाले पर भी अब पुलिसिया कार्रवाई होगी.

Report By:- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309