Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड के लोगों ने 466 करोड़ के जेवर, 220 करोड़ की कार, 49 करोड़ की बाइक और 20 करोड़ के मोबाइल खरीद लिए

0 442

BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

 डेढ़ वर्ष से कोरोना के कारण सुस्त पड़े बाजार को धनतेरस पर गति मिली. रांची सहित पूरे झारखंड में जमकर खरीदारी हुई. आम लोग त्योहारी उल्लास में नजर आये, तो व्यापारी भी उत्साहित दिखे. एक अनुमान के मुताबिक, झारखंड में लगभग 1227 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. रांची में कारोबार का आंकड़ा 368 करोड़ को पार कर गया. सोना, चांदी, हीरे, दोपहिया, चार पहिया, इलेक्ट्रॉनिक, लैपटॉप, मोबाइल, फर्नीचर और प्रॉपर्टी बाजार में रौनक रही.

Dhanteras 2021: धनतेरस पर ना खरीदें ये 10 चीजें, भूले तो घर से चली जाएगी बरकत, नहीं टिकेगा पैसा - Dhanteras 2021 do not buy 10 inauspicious things to get laxmi maa blessings tlifd - AajTakझारखंड में कारोबार

ज्वेलरी 466

 

- Advertisement -

कार 220

बाइक 49

सेकेंड हैंड कार-बाइक 20

वाणिज्यिक वाहन 83़ 3

इलेक्ट्रॉनिक 66़ 66

लैपटॉप 24

मोबाइल 20

बरतन 05

किचन अप्लायंसेंस 33़ 33

फर्नीचर 16़ 66

Dhanteras 2020 this is the auspicious time to buy gold on dhanteras know the importance of this day pur – News18 Hindiप्रॉपर्टी 200

अन्य 23़ 33

कुल 1227़ 25

पहले नंबर पर ज्वेलरी बाजार दूसरे नंबर पर ऑटोमोबाइल

रांची सहित पूरे झारखंड में हुए कारोबार में पहले नंबर पर ज्वेलरी बाजार रहा. कुल 466 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. वहीं, दूसरे नंबर पर ऑटोमोबाइल बाजार रहा. इस सेक्टर ने करीब 372 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसमें दोपहिया, चार पहिया, सेकेंड हैंड कार-बाइक और व्यावसायिक गाड़ियों की बिक्री शामिल है. तीसरे नंबर पर प्रॉपर्टी बाजार रहा. कुल कारोबार लगभग 200 करोड़ रुपये का हुआ.

Report By :- ADITI GUPTA, BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309