Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

DTO के आवास पर Vigilance का रेडः 48 लाख रुपये नकद और सोने का बिस्कूट जब्त

0 471

CRIME DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरपुर

धनकुबेर निकला बिहार सरकार का परिवहन अधिकारी, पटना और मुजफ्फरपुर में जारी है विजिलेंस की रेड

बिहार के मुजफ्फरपुर में डीटीओ रजनीश कुमार लाल के आवास पर विजिलेंस टीम की छापेमारी में आय से अधिक संपत्ति की बरामदगी ने एक बार फिर बिहार में भ्रष्ट नौकरशाहों की पोल खोल दी है . दरअसल आज विजिलेंस की टीम ने मुजफ्फरपुर के डीटीओ के एमआईटी स्थित आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। निगरानी डीएसपी कन्हैया लाल ने बताया कि डीटीओ के मुजफ्फरपुर आवास पर फर्नीचर, 37 हजार कैश और कुछ बैंक के कागजात बरामद किये गए है। निगरानी में डीटीओ के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज किये गए हैं।

- Advertisement -

धनकुबेर निकला बिहार सरकार का परिवहन अधिकारी, पटना और मुजफ्फरपुर में जारी है विजिलेंस की रेडमुजफ्फरपुर के डीटीओ रजनीश लाल के मुजफ्फरपुर के अलावे पटना आवास समेत कई ठिकानों पर विजिलेंस ने एक साथ कार्रवाई की . इस छापेमारी से महकमे में हड़कंप मच गया। बताया गया कि पटना के कंकड़बाग स्थित उनके आवास से 48 लाख रुपये नकद के अलावे सोने का बिस्कूट समेत अन्य कीमती सामान जब्त किए गए है. यहां से एक पिस्टल भी टीम को हाथ लगी है. इसके बाद एक टीम मुजफ्फरपुर के एमआइटी स्थित किराये के मकान में रह रहे डीटीओ के घर पर छापेमारी करने पहुँच गयी । यहां भी लाखों में नकदी मिलने की बात सामने आई है। कई तरह के जमीन के कागजात विजिलेंस को हाथ लगे है। हालांकि विजिलेंस अधिकारियों की तरफ से इस मामले में अभी कुछ स्पष्ट नहीं बताया गया है। सिर्फ इतना ही कहा गया कि पटना समेत कई जगहों पर कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद डिटेल्स जानकारी दी जाएगी। बता दें कि रजनीश लाल मुजफ्फरपुर डीटीओ के साथ-साथ छपरा डीटीओ के प्रभार में भी चल रहे है। दो जगहों पर तैनाती होने के कारण काफी संपत्ति अर्जित करने की बात सामने आई है। इन सभी बिंदुओं पर विजिलेंस की टीम अभी जांच कर कार्रवाई में जुटी है।

Report By :- AARISH KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, मुजफ्फरपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309