त्योहारों में रहे बेफिक्र : 165 मजिस्ट्रेट 181 पुलिस पदाधिकारी और 1295 सशस्त्र पुलिस बल के कंधे पर होगी आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
खाकी वर्दी वाले त्योहारों में अपने परिवार से दूर रहकर आपके और आपके परिवार को पूरी तरह सुरक्षा देने में सक्षम
होली और शब-ए-बरात का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा. दोनों त्योहार को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से उल्लास के साथ मनाया जाए इसके लिए 165 मजिस्ट्रेट, 181 पुलिस पदाधिकारी,1295 सशस्त्र और लाठी बल के अलावा टीयर गैस पार्टी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं, 30 मजिस्ट्रेट को रिजर्व भी रखा गया है. इधर, होलिका दहन 17 मार्च को होनी है.
- Advertisement -
ऐसे में दोनों त्योहार को लेकर डीसी-एसएसपी ने संयुक्त आदेश में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को निर्देश दिया है कि 17 मार्च की दोपहर 1 बजे से लेकर 18 मार्च की रात 12 बजे तक अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तैनात रहें.

जिले के 140 स्थानों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती
होली व शब-ए-बरात को लेकर शहरी व ग्रामीण इलाकों के कुल 140 स्थानों को चिह्नित कर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके तहत रांची के शहरी क्षेत्र के पिस्का मोड़, महाबीर चौक, रतन पीपी और सुजाता चौक सहित कुल 68 चौक-चौराहों व अन्य स्थान को चिह्नित किया गया है. वहीं, सदर अनुमंडल के तहत आने वाले नामकुम, अनगड़ा, रातू सहित कुल 68 स्थानों और बुंडू अनुमंडल 10 स्थानों को चिह्नित करते हुए वहां स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI