भारत बंद आज, सभी स्कूल रहेंगें बंद, 9वीं और 11वीं की परीक्षा स्थगित, उपद्रव की आशंका के मद्देनजर पुलिस सक्रिय
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में आज विभिन्न छात्र संगठनों ने भारत बंद बुलाया है. इनको राजनीतिक दलों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है. इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलर्ट किया है. झारखंड में बंद के दौरान सभी तरह के एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया. डीजीपी ने भी सभी जिलों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बलों की तैनाती के साथ ही जुलूस और प्रदर्शन में शामिल लोगों की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया है.
देशभर में हो रहे अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार यानी आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और विभिन्न संगठनों द्वारा सोमवार को भारत बंद की घोषणा की गई है. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से झारखंड के सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है. वहीं, बंद को देखते हुए 9वीं और 11वीं की परीक्षा को स्थगित किया गया है.
- Advertisement -
