Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के स्कूल कॉलेज और इंस्टीट्यूट के पास खुलेआम बिक रहा है ड्रग्स और नशाखोरी का सामान कृपया लगाम लगाने की करें कोशिश SSP साहब

0 933

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची में बढ़ रही है नशाखोरी:स्कूल के बच्चे हो रहे हैं ड्रग्स का शिकार, सांसद ने लिखी एसएसपी को चिट्ठी

झारखंड की राजधानी रांची में नशाखोरी बढ़ रही है। सांसद संजय सेठ ने बढ़ती नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए एसएसपी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए लिखा है रांची में रात दस बजे के बाद भी बार खुले रहते हैं जिससे राजधानी में नशाखोरी बढ़ रही है।

- Advertisement -

सांसद संजय सेठ ने लिखी चिट्ठी

राजधानी रांची में ड्रग्स का शिकार हो रहे हैं युवा

पत्र में सांसद ने लिखा है, राजधानी रांची में विकराल होती ड्रग्स और नशाखोरी की समस्या और इसके गिरफ्त में आते युवाओं की जिंदगी अब तबाह हो रही है। राजधानी के हजारों युवा इसके आदि हो रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास भी खुलेआम ड्रग्स व अन्य नशाखोरी की सामग्री की बिक्री हो रही है। स्कूल जाने वाले विद्यार्थी तक इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं।

जमशेदपुर में साढे़ चौदह हजार बच्चे हैं नशे के आदी- जमशेदपुर में साढे़ चौदह  हजार बच्चे हैं नशे के आदी

देर रात तक खुले रहते हैं बार

वर्तमान समय में रांची में दो दर्जन से अधिक बार संचालित हो रहे हैं। दुर्भाग्य है कि इनमें किसी भी बार के संचालन का समय निर्धारित नहीं है। देर रात तक और कई बार अहले सुबह तक यहां शराब और हुक्का परोसे जा रहे हैं। देर रात युवा नशे में डूबे सड़कों पर निकलते हैं और अक्सर अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसमें बड़ी संख्या ऐसे युवाओं की भी है, जो रांची में पढ़ाई करने आए हैं और विभिन्न संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं।

इस उम्र के लोगों को शराब से है अधिक खतरा! वैज्ञानिकों ने दी ना पीने की  चेतावनी - Young people at higher health risk from alcohol than older adults  according to The

कार्रवाई की मांग
एसएसपी को लिखी चिट्ठी में सांसद संजय सेठ ने कहा, ऐसे सभी बार और लाउंज पर नजर रखते हुए कार्रवाई की जाए। नशाखोरी की सामग्री बेचने वालों पर भी कार्रवाई हो। साथ ही सभी बार और लाउंज को रात्रि में अधिकतम 10 बजे तक ही खुला रखने की इजाजत दी जाए। इसके अतिरिक्त अन्य ठोस कदम उठाएं जाएं ताकि हमारे युवा और उनका भविष्य, दोनों ही सुरक्षित रहे !

Report By :- SANJANA TRIPATHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309