Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची सीट पर कांटे की टक्कर के साथ छठे चरण का चुनाव प्रचार खत्म : बारिश में भी डटी रही रांची की बेटी यशस्वनी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में हुआ रोड शो

0 533

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड की राजधानी रांची में 25 मई को चुनाव होने वाला है, इसी वजह से आज रांची में भी प्रचार प्रसार खत्म हो गया प्रचार प्रसार के आखिरी दिन इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय हल्की-हल्की धूप और बारिशों के बीच चुनाव प्रचार में डटी रही,

- Advertisement -

गौर तलब है कि झारखंड की राजधानी रांची में इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सेठ का सीधा मुकाबला कांग्रेस की प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत की सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय से है, पढ़ाई में तेज तर्रार और युवा सोच रखने वाली यशस्विनी सहाय को रांची की जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है,

चुनाव प्रचार प्रसार के आखिरी दिन आज रांची लोकसभा अल्पसंख्यक केंद्रीय चुनाव कार्यालय कडरू से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में विशाल मोटरसाइकिल एवं कार रैली निकाली गई, खुली हुई जीप में हल्की-हल्की धूप और बारिशों के बीच इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्वनी सहाय और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान खान ने रांची के अरगोड़ा, हरमू, पुनदाग हिंदपीढ़ी, कांटाटोली और डोरंडा में रोड शो किया, कांग्रेस नेता हुसैन खान ने बताया कि इस बार रांची की बेटी लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत प्राप्त करेगी जिस तरह से रांची की जनता ने रांची की बेटी को सर आंखों में बिठाकर भरपूर प्यार और मोहब्बत लुटाया है, श्री हुसैन खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है रांची से इस बार आम लोगों का प्यार हाथ के साथ है और देश की जनता भी कांग्रेस को जीत कर सत्ता पर बिठाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा है, 4 मई को हम लोग रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर ढोल, नगाड़े और ताशे के साथ होली, दिवाली और ईद एक साथ मनाएंगे रंग- गुलाल उड़ाएंगे और गले भी मिलेंगे क्योंकि उस दिन रांची की बेटी यशस्वनी सहाय लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सांसद संजय सेठ को हराकर प्रचंड जीत प्राप्त करेंगी !

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309