Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

महिला टीचर ने 13 साल के लड़के से जबरन की शादी, आरोपी टीचर ने फ्री में ट्यूशन पढ़ाने का झांसा देकर किया कारनामा

0 935

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पंजाब

पीड़ित छात्र एक गरीब परिवार से आता है. उसके मां-बाप इतने सक्षम नहीं थे कि वह उसे ट्यूशन पढ़ा सकें. आरोपी टीचर ने फ्री में ट्यूशन पढ़ाने का झांसा देकर उसके मां-बाप से इजाजत ले ली और कहा कि इसे मेरे घर पर छोड़ दो. मैं पढ़ा दूंगी. 

अक्सर आपने महिलाओं पर अत्याचार की कहानियां और खबरें सुनी होंगी. आए दिन महिलाओं को तरह-तरह की प्रताड़ना की खबरें समाचार पत्रों की हेडलाइन भी बनती हैं लेकिन क्या कभी आपने किसी नाबालिग के साथ महिला द्वारा अन्याय की दास्तां सुनी या पढ़ ही. नहीं न.. तो आज आपको ऐसी ही खबर पढ़ाते हैं.

- Advertisement -

महिला टीचर ने जबरन की 13 साल के लड़के से शादी, सुहागरात के बाद ही होयह खबर आपके होश उड़ा सकती है लेकिन सच है. खबर के अनुसार, इस बार एक महिला ने एक नाबालिग लड़के के साथ जुर्म किया है और यह माफी के लायक भी नहीं है. जानकारी के अनुसार, यह मामला पंजाब के जालंधर से जुड़ा है, जहां 13 साल के नाबालिग लड़के से उसकी महिला टीचर ने जबरन शादी कर ली.

टीचर ने 13 साल के लड़के से जबरदस्ती शादी, सुहागरात के बाद हो गई विधवा - Newstrendजानकारी के अनुसार, महिला पेशे से टीचर है. उसने अपने ही स्टूडेंट के साथ ये कारनामा किया है. इसके पीछे वजह अंधविश्वास को बताया जा रहा है. दरअसल, जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में इस महिला टीचर ने खुद की शादी में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए नाबालिग से जबरन शादी रचा ली. कह जा रहा है कि आरोपी महिला मांगलिक है. उसकी शादी नहीं हो रही थी. उसे लगा कि यह करने से उसका दोष टल जाएगा. वहीं, पीड़ित स्टूडेंट ने महिला टीचर के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की है.

Report By :- SONAL SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पंजाब

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309