NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के ज़रिये होने वाले हज ट्रेनिंग कैम्प जो कि आगमी 5 जून को होना था वो अब 12 जून दिन रविवार सुबह 10 बजे से मेन रोड स्थित तस्लीम महल में होगी इस ट्रेनिंग कैम्प में रांची, रामगढ़, इटकी, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, और आस पास के अजमीने हज को हज की ट्रेनिंग दी जाएगी

- Advertisement -
इस ट्रेनिंग कैम्प में अजमीने हज को हज ट्रेनर हाजी कैसर आलम ,इमारत शरिया के क़ाज़ी ए शरीयत व हज कमिटी के सदस्य मुफ़्ती अनवर क़ासमी हज की ट्रेनिंग देगें, मरहबा ह्यूमन सोसाइटी के जरिये इस कैम्प में आजमीनों को एक हज किट भी दिया जाएगा जो दौरान ए हज आजमीनों को काम आएगा, इसके अलावा इस कैम्प में विशेष रूप से अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा जो कि तमाम आजमीनों को किसी भी तरह की हादसात से अपने आप को बचाते हुए दूसरों की मदद कैसे करे इसकी भी जानकारी दी जाएगी,
यह फैसला सोसाइटी की बैठक में लिया गया बैठक सोसाइटी के सरपरस्त डॉ असलम परवेज़ के घर तस्लीम महल में हुई जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर असलम परवेज़, नेहाल अहमद, नय्यर शाहबी, नजमुल आरफीन, रईस आलम, मंज़र इमाम, एस अली, औरंगज़ेब खान, मो सनी, सलमान खान,मो शमीम ,मो जमील,वगैरह मौजूद थे,
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI