CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही संदेह हुआ। झारखंड की ईशा उर्फ रिया का कातिल उसका पति प्रकाश ही निकला! कलकत्ता पुलिस ने पति को अपनी कस्टडी में ले लिया। वहीं ईशा के घरवालों ने भी पति पर ही संदेह जताया है कि उसने ही एक सुनियोजित साजिश के तहत ईशा को मार डाला। घरवालों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दी है। लव मैरिज करने वाली ईशा और प्रकाश के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे। वहीं ईशा की 2 साल की बच्ची को भी पुलिस अपनी हिफाजत में ही रखी हुई है। बच्ची का दूध वगैरह का इंतजाम पुलिस कर रही है। वहीं उसका पूरा ख्याल भी रख रही है।
यहां याद दिला दे कि कल यानि 28 दिसंबर को ईशा की हावड़ा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली बिल्कुल सटा कर मारी गई। पति ने पुलिस को बताया था कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। रिया के परिवार वालों ने कहा कि उसका पति रिया के साथ बुरा बर्त्ताव करता था। दोनों के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं थे। घरवालों ने पुलिस को बताया कि, ‘रिया को प्रकाश परेशान करता था। उसने कई बार बेटी पर हाथ भी उठाया था और जान से मारने की धमकी देता था। उसने ही हमारी बेटी का खून किया है।
- Advertisement -
![]()
वहीं, हावड़ा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक स्वाति भांगलिया ने कहा कि पुलिस ने रिया कुमारी की हत्या के मामले में पति प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है। अब उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI