Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

धनबाद : दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद इलाके में तनाव, जबरदस्त पत्थरबाजी और बमबाजी, धारा144 लागू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

0 493

NEWS DESK, NATION EXPRESS, धनबाद

झारखण्ड के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद कैलूडीह खटाल में टोटो वाहन की बैटरी चार्जर चोरी होने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि इसे साम्प्रदायिक रंग दे दिया।फिर क्या दो गुटों के बीच हिंसक रूप ले लिया।दोनों तरफ से जबरदस्त पत्थरबाजी और बमबाजी हुई। घटना को देखते हुए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर मौके पर तैनात किया गया है।पूरे इलाके तो छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

- Advertisement -

दरअसल टोटो वाहन के चार्जर चोरी होने के बाद दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी।जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। एक गुट के जनार्दन यादव, राजीव यादव और विजय यादव थे।जबकि दूसरा गुट मोहम्मद शमीम अख्तर, मोहम्मद नौशाद अंसारी, शाहनवाज अंसारी, दिलशाद अंसारी और मोहम्मद आफताब का था।इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर नियंत्रण पा लिया,लेकिन करीब 2 घंटे के बाद फिर से स्थिति बिगड़ गई। हालांकि मामले की गंभीरता तो देखते हुए पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया।इस मामले में पुलिस लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं।

Thumbnail image

धारा 144 लागू:
मिली जानकारी के अनुसार ,बैट्री चोरी को लेकर हुए विवाद में दो समुदाय का रूप ले लिया।उसके बाद तो दोनो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुई।दोनों समुदाय के बीच ना सिर्फ मारपीट हुई,बल्कि दोनों पक्षों के बीच बमबाजी भी हुई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला। धनबाद और बोकारो जिला से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। एसएसपी संजीव कुमार खुद घटना-स्थल पर कैंप किये हुए हैं।

बताया जाता है कि एक खटाल संचालक जो टोटो भी चलाता है कि बैट्री गुरुवार की रात चोरी हो गयी।आज शुक्रवार की सुबह सीसीटीवी में चार युवकों का चेहरा आया।इनकी पहचान के लिए गया तो विवाद बढ़ा।फिर मारपीट हुई।बाद में इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गयी।इस मारपीट में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।पुलिस छावनी में तब्दील हो गयी है।सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।पुलिस लगातार गश्त कर रही है।इधर, तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी प्रेम तिवारी ने तत्काल प्रभाव से धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दिया है। पुलिस ने मा इकिंग कर लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है।

Report By :- ANJALI THAKUR, NEWS DESK, NATION EXPRESS, धनबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309