Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

छठ महापर्व में घर से निकलने से पहले देख लें रांची का ट्रैफिक प्लान वरना हो जाएगी परेशानी…. कई जगह पर रहेगी ‘NO ENTRY’

0 183

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

छठ महापर्व को लेकर रांची जिला पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के आदेश पर अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को रांची शहर में विशेष यातायात योजना लागू की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

28 दिसंबर को मंईयां सम्मान कार्यक्रम, घर से निकलने से पहले देख लें रूट प्लानभारी वाहनों एंट्री पर दो दिन की रोक

- Advertisement -

पुलिस ने बताया है कि 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक और 28 अक्टूबर को तड़के 2 बजे से सुबह 10 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर में एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन वाहनों को रिंग रोड मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी। सामान्य दिनों की तरह नो-एंट्री का समय पूर्ववत रहेगा।

महापर्व छठ को लेकर रांची के यातायात में बदलाव,वाहनों के प्रवेश पर रहेगा  प्रतिबंध

छोटे वाहनों और ऑटो पर भी रोक

  • 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का शहर में परिचालन नहीं होगा।
  • इसी दिन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक चांदनी चौक, कॉके और राम मंदिर के बीच ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन वर्जित रहेगा।
  • फिरायालाल चौक से चढरी तालाब जाने वाली सड़क और जेल चौक से फिरायालाल की ओर जाने वाले मार्ग पर भी सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

छठ घाटों के पास पार्किंग स्थल

क्रम संख्या स्थान / मार्ग निर्धारित पार्किंग स्थल
1 रणधीर वर्मा चौक से हटनिया तालाब मार्ग नगर निगम पार्क के सामने / रोड किनारे
2 एसएसपी आवास चौक से हटनिया तालाब मार्ग रोड किनारे
3 जकिर हुसैन पार्क से हटनिया तालाब मार्ग नगाबाबा खटाल / रोड किनारे / वेजिटेबल मार्केट पार्किंग
4 राम मंदिर से कांके डैम मार्ग सीएमपीडीआई, गांधी नगर, रॉक गार्डन
5 शालीमार बाजार से छठ तालाब मार्ग शालीमार बाजार पार्किंग स्थल
6 शहीद मैदान से छठ तालाब मार्ग शहीद मैदान में पार्किंग
7 जेल चौक के पास भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के पास, रोड किनारे
8 लालपुर यातायात थाना के पास रोड किनारे
9 सर्जना चौक से बड़ा तालाब मार्ग सर्जना चौक और फिरायालाल के बीच बने पार्किंग स्थल
10 चुटिया से स्वर्णरेखा नदी घाट मार्ग सरस्वती शिशु मंदिर के बगल में
11 बनस तालाब, चुटिया रोड किनारे
12 किशोरगंज चौक से बड़ा तालाब मार्ग रोड किनारे
13 देवेंद्र मांझी चौक के पास निवारणपुर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था

पुलिस की अपील

आदेश के अनुसार जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों को भी अल्प समय के लिए डायवर्ट या अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से वाहन लेकर घाट क्षेत्रों में न जाएं, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और पुलिसकर्मियों के दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि छठ पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके।

Report By :- SHWETA SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309