Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार के नेतृत्व में चुटिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : पुलिस के लिये सिरदर्द बन चुके दो युवक गिरफ्तार, चोरी के जेवरात, कैमरा, पीतल की मूर्तियां और नगद बरामद

0 427

CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

राजधानी राँची के चुटिया थाना की पुलिस ने लगातार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोरो लक्की मुंडा और सूरज मुंडा को गिरफ्तार किया है। दोनों चुटिया थाना क्षेत्र के महादेव मंडा व द्वारिकापुरी इलाके के रहने वाले है। पुलिस ने इनके घर से चोरी के जेवरात,कैमरा,पीतल की मूर्तियां और नगद 18 हजार रुपए भी बरामद किए है। हाल के दिनों में इन अभियुक्तों ने लगातार तीन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

CG Crime : लाखों रूपए के जेवर व नकदी रकम चोरी करने वाली महिल

- Advertisement -

इनकी गिरफ्तारी में चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर वेंटकेश कुमार व उनकी टीम शामिल थी। गिरफ्तार अभियुक्त लक्की मुंडा ने पुलिस को बताया कि वह तीनों चोरी की घटनाओं के बाद और भी कई घरों को निशाना बनान की तैयारी में था। वह उन घरों की तलाश करता था जिनमें कई दिनों से ताला बंद रहता था। उसका एक और साथी रंजीत साहू फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Report By :- SONALI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, राँची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309