दर्दनाक: जिंदगी को ऑनलाइन गेम समझने लगा था छात्र, आखिरी लेवल पूरा करने के लिए की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी कई डरावनी तस्वीरें
NEWS DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर
जमशेदपुर के बेल्डीह में स्थित चर्च स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले शौर्य प्रताप सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। उसने यह कदम जापानी टेली सीरीज ‘अटैक आन टाइटन’ को देख उठाया। इन दिनों वह इंस्टाग्राम पर डरावनी तस्वीरें भी पोस्ट करने लगा था जिससे उसकी जिंदगी में कुछ गलत होने के इशारे मिलते हैं। पुलिस जांच कर रही है।
ऑनलाइन गेम लोगों खास कर के बच्चों के लिए कितना खतरनाक हो रहा है इसकी बानगी झारखंड में देखने को मिली है. यहां गेम खेलने के बाद सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे गी. घटना जमशेदपुर की है जहां बेल्डीह स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र ने ये खौफनाक कदम उठाया और ऑनलाइन गेम के चक्कर में फांसी तक लगा दी.
.jpg)
बेटे को फंदे से झूलता देख मां के होश उड़े
मृतक छात्र की नानी जब अपने नाती के कमरे की ओर गई और दरवाजा खटखटाने लगे तो अंदर से जवाब नहीं आया. इसके बाद किशोर के माता-पिता भी पहुंचे और दरवाजा खटखटा़या. गेट नहीं खुलने पर किसी तरह से दरवाजा खोला गया तो सभी सकते में रह गए. पुत्र शौर्य प्रताप सिंह फांसी पर लटका हुआ था. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर देर रात को ही टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ऑनलाइन गेम लोगों खास कर के बच्चों के लिए कितना खतरनाक हो रहा है इसकी बानगी झारखंड में देखने को मिली है. यहां गेम खेलने के बाद सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे गी. घटना जमशेदपुर की है जहां बेल्डीह स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र ने ये खौफनाक कदम उठाया और ऑनलाइन गेम के चक्कर में फांसी तक लगा दी.
मृतक छात्र की नानी जब अपने नाती के कमरे की ओर गई और दरवाजा खटखटाने लगे तो अंदर से जवाब नहीं आया. इसके बाद किशोर के माता-पिता भी पहुंचे और दरवाजा खटखटा़या. गेट नहीं खुलने पर किसी तरह से दरवाजा खोला गया तो सभी सकते में रह गए. पुत्र शौर्य प्रताप सिंह फांसी पर लटका हुआ था. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर देर रात को ही टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शौर्य के इंस्टाग्राम पर पोस्ट से मिलते हैं कई इशारे
घटना से दस घंटा पहले इस छात्र ने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन गेम के चार स्टेप पोस्ट किए थे। चौथे स्टेप यानि फाइनल स्टेप के बाद जब उसके हाथ में खून की तस्वीर पर घर के किसी दूसरे सदस्य की नजर पड़ी, तो उन्होंने बाकी लोगों को भी इसकी जानकारी दी। तब तक 13 साल का शौर्य फांसी के फंदे पर लटक चुका था। शौर्य ‘अटैक आन टाइटन’ सीरीज को अप्रैल माह से देख रहा था। ‘अटैक आन टाइटन’ एक ऑनलाइन गेम की तरह ही है। शौर्य काशीडीह का रहने वाला था तथा बेल्डीह चर्च स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था।
इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। इस छात्र के एक फाॅलोअर छात्रा को भी पुलिस खोज रही है, जिसने दो स्टेप के बाद अपने आपको असफल बताया था। उसके इस पोस्ट में डीबीएमएस कदमा स्कूल के एक छात्र का प्रमाण पत्र भी मिला है। साकची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने दावा किया है कि यह ऑनलाइन गेम से जुड़ा मामला है। साकची थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा- यह किस तरह का गेम है यह कहना अभी मुश्किल है।

क्या है ‘अटैक आन टाइटन’
‘अटैक आन टाइटन’ एक जापानी टेली सीरीज है, जिसमें डार्क फंतासी एनिमेशन शामिल हैं। इसमें कई हिंसक ग्राफिक्स भी हैं। इसमें मानवीय सभ्यता के अंत में बचे खुचे इंसानों को दैत्यों से लड़ते हुए दिखाया गया है। इसकी कहानी और इसके कई सारे दृश्य बच्चे, युवा या संवेदनशील लोगों के लिए अनुपयुक्त है। ऐसा इस श्रृंखला को बनाने वाली कंपनी ने भी माना है। यह मुख्य रूप से परिपक्व किशोरों और वयस्कों के लिए है, जो इसे महज एक टेलीविजन सीरीज के तौर पर देखे और खुद को संभाल सके।
Report By :- SHRUTI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, जमशेदपुर
- Advertisement -