रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने संभाला पदभार, कहा- पुलिस पर भरोसा करें, हम आपके बीच के है और हम आपके लिए काम करना चाहते है.
NEWS DESK, NATION EXPRRESS, RANCHI
राजधानी रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने आज अपना पदभार ग्रहण किया. बता दें, सिटी एसपी राजकुमार मेहता इससे पहले राजधानी के सिटी डीएसपी के रुप में भी अपना योगदान दे चुके हैं. वहीं आज सिटी एसपी का पदभार संभालते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा दी गई जिम्मेवारी का निर्वाहन करेंगे. आम जनता के साथ जुड़कर अपराधिक घटनाओं को नियंत्रण करना इसके अलावे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जो भी उचित कदम उठाने होंगे, अपराध रोकने के लिए वो हमारे द्वारा उठाया जाएगा. राजधानी की आम जनता से अपील करना चाहते है कि पुलिस आपसे जुड़ना चाहती है पुलिस को सहयोग करें.

- Advertisement -
आपके आसपास के क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें, पुलिस पर भरोसा जताए, हम आपके बीच के है और हम आपके लिए काम करना चाहते है. वहीं अपराधिक संगठनों से जुड़े अपराधियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अपराधिक तत्व के व्यक्ति जो ये सोचते है कि अपराध करने के बाद वे बच जाएंगे तो ये उसकी भूल है उन सभी के द्वारा सख्त कदम उठाएं जाएंगे. और जो भी कानूनी कार्रवाई है वो बिना भेदभाव और निष्पक्षता से किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारियों को जो भी दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन होगा उनका पालन तत्परता से करते हुए अपने कार्यों का निर्वाहन करूंगा.
