Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पटाखों के शोर के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा कांके ! रांची पुलिस और ‘होटल कांड’ के आरोपी अभिषेक के बीच मुठभेड़… आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी

0 284

SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI 

राजधानी रांची का कांके इलाका रविवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। सुकुरहुटू स्थित आईटीबीपी कैंप के पास अचानक हुए एनकाउंटर ने शहर की नींद उड़ा दी। यह मुठभेड़ रात करीब 11:15 बजे ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे पत्थर खदान वाले रास्ते पर हुई।

झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं, लेकिन पुलिस भी अपना आक्रामकर रुख दिखा रही है. इसी कड़ी में रविवार देर रात कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी के समीप रांची पुलिस ने रेस्टूरेंट संचालक विजय नाग की हत्या के मुख्य आरोपी अभिषेक को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया. अभिषेक ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह दोनों पैरों में घायल हो गया. उसे तुरंत रिम्स में भर्ती कराया गया, जहांउसका इलाज चल रहा है. यह मुठभेड़ तब हुई, जब पुलिस ने शहर में चेक नाके लगाकर अभिषेक की तलाश तेज कर दी थी. वह शनिवार देर रात हुए हत्याकांड के बाद फरार था, लेकिन अब रांची पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर अरेस्ट कर लिया है. आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और अपराधी ने इस घटना को कैसे अंजाम दिया. 

- Advertisement -

बिरयानी के बहाने खूनी खेल... सीने में क्यों उतार दी गोली, आखिर वजह क्या थी?

अपराधियों का दुस्साहस, रांची में बिरयानी विवाद पर हत्या

दरअसल, यह घटना झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस का नतीजा है. जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कांके थाना क्षेत्र में एक रेस्टूरेंट में बिरयानी को लेकर हुए मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि रेस्टूरेंट संचालक विजय नाग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि, एक ग्राहक ने वेज बिरयानी पैक करने को कहा था, लेकिन स्टाफ ने गलती से नॉन-वेज बिरयानी दे दी. इस बात पर ग्राहक और स्टाफ के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई और यह विवाद रेस्टूरेंट मालिक विजय नाग तक पहुंच गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी अभिषेक ने पिस्तौल निकाली और विजय नाग के सीने में करीब से गोली मार दी. 

रिम्स में भर्ती अभिषेक। - Dainik Bhaskarहत्या कारण सिर्फ बिरयानी विवाद या कुछ और…

गोली लगते ही विजय नाग जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  घटना के बाद रेस्टूरेंट में अफरातफरी मच गई. सरेआम होटल में फायरिंग से दहशत फैल गई और आम लोग परेशान हो गए. इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, खाली कारतूस और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए. डीएसपी स्तर के अधिकारी जांच की निगरानी की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या का कारण सिर्फ बिरयानी का विवाद नहीं हो सकता, बल्कि पुरानी रंजिश भी हो सकती है.

 

पुलिस एनकाउंटर में दोनों पैरों से घायल हुआ आरोपी

इस घटना को लेकर रेस्टूरेंट कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है. बता दें कि वारदात के बाद कांके रोड पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया और 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.  इसके बाद रविवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक को कांके थाना क्षेत्र के आईटीबीपी के समीप मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में अभिषेक ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह दोनों पैरों में घायल हो गया. उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है.

 

ब्रेकिंग न्यूज़: चौपाटी रेस्टोरेंट मालिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभिषेक  सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल, रिम्स में भर्ती -

रांची पुलिस पर इसलिए उठ रहे सवाल

दरअसल होटल में गोली मारने की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब रांची पुलिस 15 अक्टूबर को नगड़ी थाना क्षेत्र में व्यवसायी राधेश्याम साहू पर हुए गोलीकांड की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझा पाई है. लगातार गोलीबारी की घटनाओं ने रांची की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों में आक्रोश है कि अपराधी बेलगाम हो गए हैं और पुलिस की गश्ती और खुफिया तंत्र नाकाम साबित हो रहा है.

 

वारदातों के बीच कठघरे में रांची पुलिस

वहीं, एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस ने इस मामले को टॉप प्रायोरिटी पर लिया था और अभिषेक की गिरफ्तारी इस दिशा में बड़ी सफलता है. उन्होंने आश्वासन दिया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. हालांकि, लगातार हो रही वारदातों के बीच पुलिस के दावों पर सवाल उठ रहे हैं. अब देखना होगा कि क्या पुलिस इन घटनाओं की तह तक पहुंचकर अपराधियों को सजा दिला पाती है, या राजधानी में अपराधी यूं ही कानून को चुनौती देते रहेंगे.

 

रांची: वेज की जगह परोसी नॉनवेज बिरयानी, भड़क गए ग्राहक... होटल संचालक पर  बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत | Ranchi Hotel owner shot dead for serving  non veg biryani instead of ...

आईटीबीपी कैंप के पास पकड़ा गया अभिषेक

पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही पूछताछ

पुलिस की घेराबंदी देख अभिषेक पुलिस पर ही फायरिंग करने लगा. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वो घायल हो गया. हत्या के आरोपी अभिषेक के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी है. वहीं जानकारी के अनुसार, इस मामले में पूर्व पुलिसकर्मी हरेंद्र सिंह और उनके ड्राइवर को डिटेन किया गया है. मामले में हत्या के पीछे बिरयानी का विवाद सामने आया था, हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है.

Report By :- PALAK TIWARI, SPECIAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309