Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, CM हेमंत को शर्म नहीं आती बस्तियाँ उजाड़ने में :-संजय सेठ

0 530

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राँची में नगर निगम की जनविरोधी कार्रवाई पर बिफरे राँची सांसद।

सेवा सदन को तोड़ने के नोटिस पर सांसद ने जताई आपत्ति।

जनविरोधी कार्यों में मशगूल सरकार अतिक्रमण हटाने के नाम पर नागरिकों के साथ अन्याय कर रही।

राँची में नगर निगम के द्वारा लगातार तोड़े जा रहे घरों और सेवा सदन को नोटिस दिए जाने के मामले को राँची सांसद संजय सेठ ने तुगलकी फरमान बताया है। सांसद श्री सेठ ने कहा है कि नगर निगम अब राँची के आम लोगों की जिंदगी का दुश्मन बन बैठा है। उन्होंने कहा कि जिन भवनों-घरों को तोड़ने पर नगर निगम आमदा है, जरा नगर निगम के अधिकारी बताएं कि जब यह घर-मकान बन रहे थे, उस समय नगर निगम के लोग कहाँ थे? उनके संरक्षण के बिना इतनी बड़ी बस्ती कैसे बस गई? इसके लिए सीधे-सीधे नगर निगम के लोग दोषी हैं। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी दोषी हैं और हर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

- Advertisement -

encroachment at aravali range: 4 more given by supreme court to remove  encroachment from khori village,खोरी गांव से अतिक्रमण हटाने के लिे सुप्रीम  कोर्ट ने दी 4 और हफ्ते की मोहलत -श्री सेठ ने कहा कि लोग बड़ी मुश्किल से अपना आशियाना बनाते हैं। एक-एक रुपए जोड़ कर किसी तरह अपना घर खड़ा करते हैं। और एक दिन में तुगलकी फरमान जारी कर, इन्हें तोड़ने का आदेश दे दिया जाता है। नगर निगम के लोग जेसीबी लेकर घर तोड़ने पहुंच सके जाते हैं। क्या इन्हें एहसास नहीं है कि घर टूटने से परिवार कैसे बिखरता है। श्री सेठ ने कहा कि घर टूटे उससे पहले हर नगर निगम के दोषियों पर कार्रवाई सरकार सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि यदि देश की राष्ट्रीय राजधानी में ऐसे लोगों को नियमित किया जा सकता है तो फिर राँची में ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता? सरकार अपनी मंशा स्पष्ट करे और बरसात में किसी भी नागरिक का घर नहीं टूटे, इस पर सरकार ध्यान दे।

Dr. Vishwakarma Ritu - General Physician Doctors - Book Appointment Online  - General Physician Doctors in Upper Bazar, Ranchi - JustDialसेवा सदन को तोड़ने के बाबत श्री सेठ ने कहा कि सेवा सदन तब से राँची के लोगों को अपनी सेवा दे रहा है, जब नगर निगम का नामोनिशान नहीं था। अपर बाजार में बने अधिकतर घर तब के हैं, जब नगर निगम का कोई अस्तित्व नहीं था। ऐसी परिस्थिति में अचानक से सेवा सदन को तोड़ने का आदेश देना सरकार की निरंकुशता को दिखाता है। सेवा सदन ने अपने स्थापना काल से लाखों लोगों को जिंदगी दी है और लाखों जिंदगियां बचाई है। यह अस्पताल राँची का एक बड़ा अस्पताल है जहां हर वर्ग के लोग अपने उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में इसे तोड़ने का फरमान सरकार की जन विरोधी मानसिकता का परिचायक है।

रांची: हवाई नगर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान.. - Jharkhand Updatesश्री सेठ ने कहा कि राँची में जिन क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है,वहाँ सरकार और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं। कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां अनावश्यक कब्जा है। नागरिकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बवाल होता रहता है, उन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने पर सरकार का बिल्कुल ध्यान नहीं है। नदी के किनारे ही आलीशान होटल खड़े कर दिए गए, उसे तोड़ने का आदेश और उस पर कार्रवाई करने की हिमाकत सरकार नहीं दिखा सकती परंतु दुर्भावना से ग्रसित यह सरकार गरीबों का आशियाना उजड़ने पर तुली है। स्वास्थ्य सेवा देने वाले अस्पतालों को बर्बाद करने पर तुली है। ऐसी सरकार को यही जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

Report By :- MUSKAN SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309