शुक्रिया रांची : हार गई नफरत जीत गई मोहब्बत: रांची में देखने को मिला गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई जुमा की नमाज
10 जून की घटना रांची में दोबारा ना घटे इसके लिए पुलिस प्रशासन के अलावा हिंदू मुस्लिम के कई संगठन ने रांची के लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जिसमें यह कहा गया था कि जुमे की नमाज के बाद लोग सीधे अपने घरों में जाए, सोशल मीडिया के अफवाहों में ना पड़े, इस अपील का असर साफ देखने को मिला झारखंड की राजधानी रांची में, यू कहा जा सकता है कि राजधानी रांची में एक बार फिर नफरत हार गई और मोहब्बत जीत गए ! गंगा जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल रांची के इकरा मस्जिद के पास देखने को मिली जहां हिंदू धर्म गुरु और मुस्लिम धर्मगुरु आपस में गले मिलते नजर आए !
- Advertisement -

राजधानी रांची में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई. इसके बाद नमाजी शांतिपूर्वक लौट गये. मस्जिदों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही. पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मस्जिद और उससे जुड़े इलाकों में पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे. पुलिस के अधिकारी पूरी सतर्कता बरतते रहे. जुमे की नमाज संपन्न हो जाने के बाद भी अफसर सक्रिय दिखे. बीते शुक्रवार की नमाज के बाद हुए बवाल के मद्देनजर पुलिस स्तर से जुमे की नमाज के दौरान कानून व्यवस्था कायम बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए थे. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ पूरी सख्ती से निपटा जाए. करीब एक दर्जन ड्रोन कैमरे को लगाया गया थी.
संवेदनशील इलाको में ड्रोन कैमरे से विशेष निगरानी की जा रही थी. वही कंट्रोल रुम से पूरे शहर की निगरानी की जा रही थी. डीआईजी और एसएसपी मॉनिटरिग कर रहे थे. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. ताकि असामाजिक तत्व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से माहौल खराब न कर पाएं. करीब 75 धार्मिक स्थलों के आस- पास भी बैरिकेडिंग की गई है.
ड्रोन से रखी गई नजर
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा. विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन से भी निगरानी की गई. मस्जिदों एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन उड़ते दिखे. जिससे किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को पकड़कर कार्रवाई की जा सके.

अन्य जिलों में भी शांतिपूर्वक पढ़ी गयी नमाज
राज्य के अन्य जिलों में शांतिपूर्वक नमाज अदा किया गया. कही से कोई अप्रिय घटना की सूचना नही है. जुमे के नवाज को लेकर राज्य के अन्य संवेदनशील जिलों में भी सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस मुख्यालय ने राज्य के चार जिले रांची, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम व हजारीबाग में अश्रु गैस के अलावा दो कंपनी रैफ, छह कंपनी रैप व पांच हजार से अधिक अतिरिक्त सशस्त्र तथा लाठी बल को तैनात कर दिया है. पुलिस मुख्यालय ने खूंटी रामगढ़ एसपी को विशेष हिदायत दी है.
अमन-चैन कायम रखने के लिए पुलिस-प्रशासन ने धर्मगुरुओं से संवाद कायम करते सहयोग मांगा है. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने गड़बड़ी करने वालों को चिह्नित करते हुए उनकी गतिविधियों पर निगाह रखना शुरू कर दिया. पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी निगाह रखते हुए अराजकता फैलाने वालों को सूचीबद्ध कर लिया है. पुलिस उनकी गतिविधियों पर विशेष निगाह रखे हुए हैं. फेसबुक पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट डालने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA / SHADAB KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI