Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अगर बागेश्वर बाबा सच्चे हैं, तो सभी धर्मों का सम्मान करें : अपने मंच से अल्लाह-हू-अकबर और या अली का भी नारा लगाएं : विधायक इरफान अंसारी

0 365

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

इरफान अंसारी ने दी बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती: बोले इरफान, बाबा झारखंड में आयोजन करके दिखाएं जरा, लगाएं अल्लाह-हू-अकबर के नारे

जामताड़ा के विधायक डॉ इरफान अंसारी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा है, झारखंड में करके दिखाईए तो जरा..! आदिवासी और दलित लोग खड़ा हो जाएगा, ये बर्दाश्त नहीं करेगा।अगर बाबा सही हैं,तो वह सभी धर्म का सम्मान करें। अपने मंच से अल्लाह-हू-अकबर का भी नारा लगाएं। ध्यान रहे कि बाबा के बिहार दौरे की झारखंड में भी खूब चर्चा है। बिहार से सटे कई शहरों के लोग इस दरबार में शामिल होने पहुंचे। बाबा के इस दौरे को लेकर राजनीतिक पार भी तेज है।

- Advertisement -

बोले इरफान, बाबा झारखंड में आयोजन करके दिखाएं जरा, लगाएं अल्लाह-हू-अकबर के  नारे | Irfan said, Baba should organize an event in Jharkhand, raise  slogans of Allah-hu-Akbar - Dainik Bhaskar

बाबा सभी धर्म का करें सम्मान
जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है अगर बागेश्वर बाबा सच्चे हैं, तो सभी धर्मों का सम्मान करें। अपने मंच से अल्लाह-हू-अकबर का भी नारा लगाएं। मैं हर जगह बजरंग बली का नारा लगाता हूं। बाबा एक खास पार्टी के प्रचार के लिए बिहार आये है, यह अच्छी बात नहीं है।

इरफान ने कहा, मैं कई जगह मंदिर बनवा देता हूं। मैं किसी एक धर्म का नहीं हूं सभी के लिए सम्मान और एक जैसा व्यवहार रखता हूं। भारत में बाबा साहेब आंबेडकर का संविधान चलता है। अगर बागेश्वर बाबा ओरिजिनल में बाबा हैं, तो आपसी भाईचारे की बात बोलें। सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए। भारत में हजारों धर्म है, हजारों भाषाएं हैं।
ED interrogated MLA Irfan Ansari for 9 hours said never conspired to topple  government I was defamed
बाबा राजनीति कर रहे हैं
इरफान अंसारी ने कहा, लोकसभा चुनाव आने तक काफी बाबा आएंगे तरह-तरह की बातें बोलेंगे। एक बाबा से तो एक राज्य परेशान है। अगर बाबा झारखंड आते हैं तो यहां आपसी सद्भावना का बात बोलें। मुसलमान होकर हम बजरंग बली का नारा लगा सकते हैं, तो धीरेंद्र शास्त्री मंच से अल्लाह हू अकबर और या अली का नारा क्यों नहीं लगा सकते हैं? इरफान अंसारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में कार्यक्रम कर लिए, झारखंड में करके दिखाईए तो जरा..! आदिवासी और दलित लोग खड़ा हो जाएगा, ये बर्दाश्त नहीं करेगा।

में देश का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनवायेंगे इरफान, सपने में आये थे बजरंगबली
जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी फिलहाल पार्टी से निलंबित चल रहे हैं। जुलाई 2022 में पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कैश के साथ पकड़े जाने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

धीरेंद्र शास्त्री को राजनीतिक संरक्षण मिला है, क्या ये सच? इस सवाल पर  बागेश्वर धाम सरकार ये दिया ये रिएक्शन - Bageshwar Dham sarkar Dhirendra  Krishna Shastri got ...विवाद और बयान से पूरा नाता है विधायक इरफान अंसारी का

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने हाल ही में कहा कि वह जामताड़ा में बजरंगबली का भव्य मंदिर बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा में देश का सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनेगा। अगर मंदिर बनवाने के लिए उन्हें अपनी किडनी भी बेचना पड़े तो बेच देंगे लेकिन मंदिर जरूर बनाएंगे। इरफान अंसारी ने कहा कि हनुमान मेरे सपने में आए थे और मैंने उनसे कर्नाटक में पार्टी की जीत की मन्नत मांगी थी जो पूरा हुआ।

Report By :- NEHA GUPTA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309