Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अवैध खनन मामला: ईडी के गवाह रहे विजय हांसदा और उसका टिकट बुक कराने वाले सार्जेंट को समन जल्द

0 379

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

संथाल परगना में हुए 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में ईडी के गवाह रहे विजय हांसदा की परेशानी बढ़ने वाली है। ईडी फिर उसे समन भेजने की तैयारी में है। क्योंकि ईडी को पता चला है कि गवाही से मुकरने के लिए वह दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के एक वकील से मिला था। दिल्ली जाने की व्यवस्था साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम ने की थी। एसपी ने रांची के सार्जेंट से विजय का टिकट बुक करवाया था। नौशाद आलम को ईडी ने 22 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है।

अब टिकट बुक कराने वाले सार्जेंट को भी पूछताछ के लिए समन जारी हो सकता है। पूर्व में हांसदा की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने अपने पहले आदेश में यह स्पष्ट कर दिया था कि प्रारंभिक जांच में मिले तथ्यों पर प्राथमिकी दर्ज करने या नहीं करने का फैसला सीबीआई के निदेशक करेंगे। इसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई की प्रारंभिक जांच में ईडी के अधिकारियों का हांसदा प्रकरण में मोबाइल छीनने की भी बात सामने आई है।

- Advertisement -

Indore News: अवैध खनन करने पर 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का लगाया जुर्माना -  Indore News fined over Rs 13 crore for illegal mining

धुर्वा थाने में विजय हांसदा ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

विजय हांसदा ने धुर्वा थाने में मुकेश यादव व अशोक यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि दोनों ने हाईकोर्ट परिसर में उसे धमकी दी। इस मामले की जांच रांची पुलिस कर रही है। रांची पुलिस की कोशिश है कि इस मामले का अनुसंधान कोर्ट में सुनवाई से पहले पूरी कर ली जाए। रांची पुलिस ने विजय हांसदा का कोर्ट में 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया था।

Report By :- SHANAYA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309