Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में रात के अंधेरे में 250 लोगों ने थाना में घुसकर किया भयंकर बवाल ! थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल

0 442

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बेड़ो थाना परिसर में बीती रात कुछ लोगों ने जमकर तोड़‌फोड़ की। लोगों ने थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों और कुछ गाड़ियों को भी तोड़ डाला। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न किया। डीएसपी अशोक कुमार राम ने मीडिया को बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस पर जेसीबी चालक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में हमला बोल दिया।

attacked-in-beddo-police-station-and-beat-up-policeman-over-sarna-land-dispute

- Advertisement -

डीएसपी ने बताया कि महादानी मैदान बेड़ो में महासम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान बिना प्रशासनिक इजाजत के मैदान में जेसीबी चला दी गयी। जानकारी मिलने पर CO यानी सर्किल ऑफिसर प्रताप मिंज के साथ जाकर उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं, मैदान के समीप सरना स्थल के अतिक्रमण को हटाने के लिए सीओ ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण मुक्त करने का आश्वासन दिया। साथ ही सीओ ने नोटिस की एक कॉपी समाज के लोगों को सौंपी। इसके बाद अचानक लगभग ढाई से तीन सौ की संख्या में लोग आक्रोशित होकर शनिवार की रात थाना परिसर में घुस आए।

सरना धर्मावलंबियों ने की थी मांग

मामले में डीएसपी अशोक कुमार राम ने बताया कि पुलिस ने उग्र लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसके तहत कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि महादानी मैदान स्थित सरना स्थल का अतिक्रमण किए जाने के विरोध में सरना धर्मावलंबियों ने पड़हा सम्मेलन का आयोजन किया था. स्थल को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की थी. सरना स्थल पर अतिक्रमण मुक्त करने की मांगों के साथ सरना स्थल महादानी मैदान में बेड़ी के पहान, पुजार ने पूजा-अर्चना कर झंडा गड़ी कर दी. जिसे लेकर दिन भर प्रशासन और सरना धर्म के अगुवा के बीच वार्ता हुई.

थाना प्रभारी चोटिल
थाना परिसर में पड़हा समाज के लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। घटना शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। धक्का-मुक्की से थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान को चोटें आई हैं। वहीं अचानक 250 की संख्या में पड़हा समाज के लोग आक्रोशित होकर शनिवार की रात साढ़े आठ बजे बेड़ो थाना परिसर में जा घुसे। डीएसपी ने बताया कि पड़हा समाज के लोगों ने पुलिस द्वारा जेसीबी चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया। जबकि डीएसपी अशोक कुमार राम ने जेसीबी चालक के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने की घटना को बेबुनियाद बताया है।

थाना

दूसरे थाने से बुलानी पड़ी पुलिस
उत्तेजित ग्रामीणों ने अनर्गल आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की। इस दौरान बेड़ो थाना प्रभारी देवप्रताप प्रधान को चोटें आईं। डीएसपी ने बताया काफी समझाने-बुझाने के वावजूद ग्रामीण किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में रखे गमलों, कुर्सियों और कुछ वाहनों को अपना निशाना बनाया। साथ ही सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की। इसकी सूचना मिलते ही अगल बगल थाना के पुलिस पदाधिकारी सदल बल बेड़ो थाना पहुंचे। पदाधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण थाना परिसर से चले गए। ‌वहीं डीएसपी ने कहा कि इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को प्रेषित कर इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं दोषियों के विरुद्ध उचित विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सीओ प्रताप मिंज, डीएसपी अशोक कुमार राम आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309