NEWS DESK, NATION EXPRESS, हरियाणा
खाकी का डिप्रेशन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने शुक्रवार देर रात खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह यमुनानगर जिले के गांव गूंदियानी माजरी का रहने वाला था। आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हर पहलू से जांच की जाएगी।
- Advertisement -
मृतक की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है। उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर बराबर के कमरे में सो रहे उसके मां-बाप दौड़े आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात का पता लगते ही SSP कमलदीप गोयल, DSP रणधीर सिंह व थाना प्रभारी गुरदेव सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
मां-बाप ने बताया कि जितेंद्र दो दिन पहले घर आया था। फिर वापस ड्यूटी पर चला गया था। शुक्रवार को वह दोबारा घर आया। अकसर उसकी सर्विस रिवॉल्वर उसके साथ होती थी। जितेंद्र ने गांव की ही युवती से साल 2012 में लव मैरिज की थी। उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। वारदात के वक्त पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी।
मृतक के पिता प्यारेलाल ने बताया है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। घर में किसी तरह का कोई तनाव भी नहीं था। जितेंद्र का छोटा भाई होमगार्ड में ड्यूटी करता है। रादौर थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि परिवार से बात की गई है। मानसिक परेशानी की वजह से जितेंद्र के आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है।
पत्नी बच्चों को लेकर गई थी मायके
शुक्रवार को वह दोबारा घर आया. अकसर उसकी सर्विस रिवॉल्वर उसके साथ होती थी. जितेंद्र ने गांव की ही युवती से साल 2012 में लव मैरिज की थी. उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं. वारदात के वक्त पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी.
मामले की जांच जारी
मृतक के पिता प्यारेलाल ने बताया है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है. घर में किसी तरह का कोई तनाव भी नहीं था. जितेंद्र का छोटा भाई होमगार्ड में ड्यूटी करता है. रादौर थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि परिवार से बात की गई है. मानसिक परेशानी की वजह से जितेंद्र के आत्महत्या किए जाने की बात कही जा रही है. फिलहाल 174 की कार्रवाई की गई है.
Report By :- FALAK NAAZ, NEWS DESK, NATION EXPRESS, हरियाणा