Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची हिंसा मामला : SIT ने DC, SSP, CITY SP समेत कई अफसरों का बयान किया दर्ज

0 575

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

10 जून को हुई हिंसा के मामले की जांच कर रही एसआईटी

आईएएस अमिताभ कौशल और एडीजी संजय आनंद लाठकर कर रहे जांच

रांची में 10 जून को हिंसक प्रदर्शन के मामले में एसआईटी की टीम जांच में रेस है। एसआईटी ने इस मामले में रांची के डीसी छविरंजन, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, सिटी एसपी अंशुमन कुमार समेत मौके पर तैनात सीओ स्तर के अधिकारी व थानेदारों का बयान दर्ज कर लिया है। अबतक की जांच में एसआईटी ने 100 से अधिक लोगों का बयान दर्ज किया है। रांची में हिंसा व दो युवकों की मौत के बाद राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। दो सदस्यीय एसआईटी को एक सप्ताह में रिपोर्ट देनी थी, लेकिन एसआईटी ने पूरी जांच करने के लिए एक माह का वक्त सरकार से मांगा है।

- Advertisement -

रांची हिंसा: 'मेरे इकलौते बेटे का क्या कसूर था, उसे क्यों गोली मार दी' -  BBC News हिंदी

डीसी छविरंजन, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा समेत अन्य लोगों ने डेली मार्केट थाने में दर्ज केस 17/22 के समर्थन में ही बयान दिया है। अफसरों ने बताया है कि 10 जून को प्रदर्शन के लिए किसी तरह की सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी। ना ही किसी तरह की रैली निकालने की बात थी। जिला प्रशासन व पुलिस की टीमों ने प्रदर्शन के अंदेशे पर सुरक्षाबलों की प्रतिनियुक्ति की थी। लेकिन नमाज के बाद उग्र लोग मेन रोड की तरफ आगे बढ़ रहे थे। उग्र भीड़ में शामिल लोगों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की, माइक से कई बार एनाउंस कर बताया गया कि उन्होंने नाजायज मजमा लगाया है। लेकिन भीड़ में शामिल लोग नहीं माने। मेन रोड में तीन धर्मस्थलों पर उपद्रवियों ने पथराव किया। वहीं, हनुमान मंदिर के समीप भीड़ में शामिल अराजक तत्वों ने फायरिंग व पथराव किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दंडाधिकारी के आदेश पर नियंत्रित फायरिंग की गई

jharkhand-ranchi-violance-रांची में हुई हिंसा की एनआइए जांच करने को लेकर  झारखंड हाईकोर्ट में याचिका, शुक्रवार को होगी सुनवाई, रांची एसएसपी को सरकार  ने ...

थानेदारों ने बतायी हवाई फायरिंग की

घटना के वक्त मौके पर मौजूद थानेदारों ने बताया है कि उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व दूसरी तरफ से फायरिंग होने पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की गई थी। एसआईटी को बताया गया है कि उपद्रव में कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए थे।

Report By :- ADITI PANDIT, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309