Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राँची हिंसा मामले में कई और चेहरे होंगे बेनकाब : CID आरोपी नबाब चिश्ती और शकील से जेल में करेगी पूछताछ

0 387

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राँची में 10 जून 2022 को हुए हिंसा के आरोपी नवाब चिश्ती और मोहम्मद शकील उर्फ कारू से सीआईडी (अपराध अनुसंधान विभाग) की टीम जेल में पूछताछ करेगी।कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है।सीआईडी दोनों से डेली मार्केट थाना में दर्ज कांड संख्या 17/2022 से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी।राँची हिंसा के बाद डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।इस केस के सूचक राँची के तत्कालीन टाउन सीओ अमित भगत हैं। उनके आवेदन के आधार पर दर्ज की गई प्राथमिकी में नदीम अंसारी, शाहबाज, शदाब, सद्दाम हुसैन, शबीर अंसारी, जमाल गद्दी समेत 22 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया।

10 जून की हिंसा: 25 एफआईआर में 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, रांची सामान्य  स्थिति में लौट रही है | इंडिया न्यूज़ - द इंडियन एक्सप्रेसवहीं करीब आठ से दस हजार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।फिलहाल इस केस की जांच सीआईडी (अपराध अनुसंधान विभाग) कर रही है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सोची- समझी साजिश के तहत 10 जून को रांची के मेन रोड में हिंसा की गई. मंदिर पर पथराव किया गया और तोड़फोड़ की गई।वहीं पुलिसकर्मियों से उनके हथियार छीनने की कोशिश की गई।उनपर जान लेने की नीयत से फायरिंग की गई।नवाब चिश्ती फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

- Advertisement -

Report By :- PRITI PAYAL, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309