Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड कांग्रेस के नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा

0 418

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन समिति ने पूर्व प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता समेत 5 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा की है. अनुशासन समिति ने प्रदेश कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से अग्रेतर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को समिति की बैठक हुई. बैठक में उपरोक्त तीनों नेताओं के अलावा साधु शरण गोप और सुनील सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. इन नेताओं को निष्कासित करने का अंतिम फैसला अब प्रभारी और अध्यक्ष लेंगे.

Five including Alok Dubey, LKN Shaahdeo, Rajesh Gupta to be expelled from Congress for six years - Lagatar Englishबैठक के बाद समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी और अनुशासनहीनता करने वाले सात नेताओं को 14 दिन पहले नोटिस भेजा गया था. इन्हें अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया था. सात नेताओं के जवाब को लेकर रविवार को बैठक की गयी. प्रदेश कांग्रेस समिति के दो सचिव राकेश तिवारी और अनिल कुमार ओझा ने अनुशासन समिति को जवाब भेजा, जिसे देख इनके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी गयी.

- Advertisement -

झारखंड में कांग्रेस ने शुरू की महंगाई पर चर्चा, 23 अगस्त तक रोजाना करेगी आयोजन - congress started discussion on inflation in jharkhand nodaa – News18 हिंदी
वहीं, अन्य पांच नेताओं ने अनुशासन समिति को कोई जवाब नहीं भेजा. इसे देखते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की पहल की गयी. जवाब नहीं देने वाले इन पांच नेताओं को अगले छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा की गयी है. बैठक में अनादि ब्रह्म, कालीचरण मुंडा, शमशेर आलम, अमूल्य नीरज खलखो समेत अन्य मौजूद थे !
Report By : NEHA AGARWAL,  POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309