Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

टीम-19′ ने बढ़ाई मुख्यमंत्री की टेंशन, CM अभी कैबिनेट विस्तार करने के मूड में नहीं

0 421

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. सचिन पायलट गुट की बगावत के बाद अब 19 युवा नेताओं ने हल्लाबोल कर दिया है. बताया जा रहा है कि राजस्थान के 19 नेता दिल्ली पहुंच गए हैं. ये सभी नेता सोनिया गांधी से मिलने के लिए कांग्रेस दफ्तर पर डेरा जमा दिया है मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुभाष खंडेला, मनीष यादव सहित कई कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के फैसले के खिलाफ दिल्ली पहुंच गए हैं. इन नेताओं का कहना है कि निर्दलीय विधायकों की वजह से राज्य में पुराने कांग्रेस के नेता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. सरकार में हिस्सेदारी की बजाय निर्दलीय के हाथों में पूरा संगठन दे दिया गया है.

Congress Got Entangled In Making Political Fight Legal - Congress Crisis  Management! सियासी लड़ाई को कानूनी बनाने के फेर में उलझी Congress | Patrika  Newsकांग्रेस नेता सुभाष खंडेला ने आरोप लगाया कि 15 सीटों पर चुनाव हारे प्रत्याशियों ने कांग्रेस हाईकमान से मांग की कि निर्दलीय और बसपा वाले विधायकों को संगठन में तवज्जो देकर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हत्या की जा रही है. वहीं मनीष यादव ने कहा कि हमें सत्ता में हिस्सेदारी न मिले कोई बात नहीं लेकिन जिन्होंने कांग्रेस को वोट दिया उनका उत्पीड़न न हो. निर्दलीय विधायकों का हुआ था जुटान- इससे पहले, जयपुर के एक होटल में 12 निर्दलीय विधायकों का जुटान हुआ था. सभी विधायकों ने इसमें अशोक गहलोत के खिलाफ आस्था व्यक्त किया. विधायकों ने कहा कि राजस्थान में सरकार बढ़िया तरीके से चल रही है और हम लोग सरकार के साथ हैं. धर, सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) आज दो महीने बाद पहली बार अपने सरकारी आवास से निकले हैं. सीएम गहलोत आज राजभवन में एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत का पोस्ट कोविड कोरेंटिन अब खत्म हो गया है. गहलोत पिछले दिनों ही राजस्थान के बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों से भी मिले हैं.

- Advertisement -

राजस्थान कांग्रेस में सचिन पायलट कैंप और अशोक गहलोत खेमा कैबिनेट विस्तार को लेकर आमने सामने है. सचिन पायलट कैंप ने राज्य के मंत्रिपरिषद में अपने कोटे से पांच मंत्री को शामिल किए जाने की मांग की है. वहीं अशोक गहलोत खेमा अभी विस्तार करने के मूड में नहीं है.

Report By :- ADITI PANDIT, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309