Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जमशेदपुर में माहौल बिगड़ा दो समुदाय में हुई भिड़ंत : हनुमान झंडा के बांस में मांस बांधे जाने पर हंगामा, पत्थरबाजी और फायरिंग के बीच इलाके में धारा 144 लागू… वाहनों में आगजनी, SSP सहित कई अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

0 457

NEWS DESK, NATION EXPRES, जमशेदपुर

झारखंड के जमशेदपुर में रविवार को हिंसा भड़क उठी. दो समुदायों के लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की. कई वाहनों-दुकानों में आग लगा दी. पुलिस जब माहौल शांत कराने पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि उपद्रवियों ने एक धार्मिक झंडे के बांस में मांस का टुकड़ा बांध दिया था, जिससे माहौल बिगड़ गया.

दो पक्षों में शुरू हुआ विवाद फिलहाल शांत होता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को हुई झड़प के बाद रविवार को दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर पथराव और फायरिंग की गई। घटना के बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।

- Advertisement -

विवाद कदमा चौक में धार्मिक झंडे के साथ असामाजिक तत्वों की करतूत के बाद सामने आया था। जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम एक समुदाय के लोग बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से फायरिंग की गई। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने इस घटना के जवाब में पथराव शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ता देख तत्काल पुलिस ने मौके पर हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा। इस मामले में उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दुकानों में भी असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। साथ ही बाइक और वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। इलाके में रैप के जवानों ने मोर्चा थाम रखा है। पत्थरबाजी कर रहे लोगों की धरपकड़ की जा रही है।

jharkhand violence at shashtrinagar kadma jamshedpur stone pelting arson firing mtj | PHOTO: देर रात जल उठा जमशेदपुर, कदमा में पत्थरबाजी, आगजनी और फायरिंग के बाद निषेधाज्ञा

आपको बता दें शहर के कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 चौक के पास एक धार्मिक झंडे को लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। इस घटना के विरोध में दो संप्रदाय के लोग आपस में आमने-सामने हो गए, जिसके पास से ही विवाद बढ़ता चला गया।

Report By :- AKANSHA TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRES, जमशेदपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309