Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

काले कोर्ट वाले की काली करतूत: पीड़ित बोली- गुड्डू बन इरशाद ने प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

0 496

CRIME DESK, NATION EXPRESS, दिल्ली

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक महिला ने वकील पर धर्म छिपाकर जबरन शादी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पहले उसने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। बाद में जबरन उससे शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी न सिर्फ उसके साथ मारपीट करता बल्कि उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध भी बनाता।

Crime: Husband-wife arrested from Shirdi junior Ashlil Video | कॉलेज टाइम  में जूनियर छात्रा का बनाया अश्लील वीडियो, GF से शादी के बाद दोनों पति-पत्नी  करने लगे ब्लैकमेल ...

- Advertisement -

परेशान होकर पीड़िता मेरठ एक पीजी में जाकर रहने लगी तो आरोपी वहां भी पहुंच गया। पीड़िता ने बुधवार को ज्योति नगर थाने में मामले की शिकायत दी। पुलिस ने बंधक बनाकर मारपीट करने, छेड़छाड़, दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी इरशाद अली खान उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल महिला को मेडिकल के बाद नारी नारी निकेतन भेज दिया गया है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहती है। वर्ष 2011 में वकालत करने के बाद वह इंटर्नशिप करने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट गई थी। वहां आरोपी ने खुद का नाम गुड्डू बताकर उससे दोस्ती कर ली। वर्ष 2012 में आरोपी ने पहली बार जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बनाई गई अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम देने लगा। यहां तक वह अप्राकृतिक तरीके से भी संबंध बनाता था। 

Crime News: साथ पढ़ने वाली लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल,अंजाम  हुआ ऐसा.., Blackmail started by making nude videos of girls studying in  class

 

वर्ष 2015 में आरोपी ने खुद को पीड़िता के धर्म का बताकर उससे जबरन शादी कर ली। शादी के बाद पीड़िता को उसके धर्म का पता चला। बात करने पर आरोपी उसे बुरी तरह पीटता था। परिजन पीड़िता को जबरन अपने घर ले गए। लेकिन आरोपी दोबारा उसे अपने घर ले आया। इसके बाद आरोपी ने उसका जीवन और नरक बना दिया। आरोपी उसे कमरे में बंद कर पीटता था। कई बार पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दी, लेकिन आरोपी ने अपने वकील होने का फायदा उठाकर शिकायत को वापस करवा दिया।

परेशान होकर पीड़िता किसी को बिना कुछ बताए 25 अक्तूबर 2021 को मेरठ चली गई। यहां वह एक पीजी में रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि यहां भी उसने उसे ढूंढ निकाला। वह अपने दोस्तों के साथ मेरठ आकर उसका पीछा करने लगा। मार्च 2022 में पीड़िता ने डाक से पुलिस को शिकायत दी। लेकिन यह भी शिकायत आरोपी ने वापस करवा दी। पीड़िता ने दिल्ली आकर बुधवार को पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी इरशाद अली उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Report By :- SIMRAN CHOUDHRY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, दिल्ली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309