CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
खूंटी जिला के खूंखार उग्रवादी सोनू माझी को रिंग रोड के टांको बस्ती से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में सोनू मांझी को उसके मां के घर से गिरफ्तार किया गया है. टांको बस्ती में सोनू मांझी की मां किराये के मकान पर रहती है. सोनू अपनी माँ से मिलने गया था. पुलिस को इसकी सूचना मिली और उसे घर से दबोच लिया. गिरफ्तार नक्सली के पास से एक एके 47 सहित नक्सल सामान भी बरामद होने की खबर है.
एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह, टीपूदाना थाना और धुर्वा थाना के कुछ अधिकारी के सहयोग से इस उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है. लांकि इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि अभी नहीं हो पायी है.
- Advertisement -
Report By :- SONALI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI